यात्रा

भारत से विदेश तक की हो जाएगी शानदार Road Trip, एडवेंचर प्रेमी कार/बाइक से घूम आए ये देश

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 26, 2023, 11:32 AM IST

International road trip routes from India: घूमने-फिरने के शौकीन लोग इन छुट्टियों में विदेश के सैर सपाटे का बढ़िया प्लान बना सकते हैं। वहीं अगर सफर बाय रोड हो, तो क्या ही बात है, शानदार इंटरनेशनल रोड ट्रिप के लिए ये रही इंडिया की कुछ ऐसी सड़के जहां से आप सीधा विदेश की गलियों में निकल सकते हैं।

Image

International Road Trip

International road trip routes from India: कार या बाइक से घूमना पसंद है, तो रोड ट्रिप (Road Trip) का प्लान आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। वहीं अगर रोड रूट के माध्यम से किसी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का मन है, तो इससे ज्यादा रोमांचक और क्या हो सकता है। भारत से रोड ट्रिप पर जाने के लिए ऐसी कुछ बेहद रोमांचक सड़के हैं, जहां से चलने पर आप सीधा किसी फॉरेन कंट्री में प्रवेश कर सकते हैं। रोमांचक प्रेमियों के लिए रोड ट्रिप पर जाने का ये बेहतरीन मौका हो सकता है। आप भारत के आस पास की इन जगहों पर बाय रोड सफर कर, रोमांच से भरपूर कुछ दिन गुजार सकते हैं।

भारत आस पास कुछ ऐसे देशों से घिरा हुआ है, जहां की खूबसूरती देख आप भी दंग रह जाएंगे। आने वाली छुट्टियों में बाय रोड इंटरनेशनल ट्रिप मार के आप भी एडवेंचर के नए लेवल को अनलॉक कर सकते हैं। नेपाल, भूटान, वियतनाम जैसे कई ऐसे देश हैं, जो भारत से रोड रूट्स शेयर करते हैं। इन सड़क मार्गो पर सफर करने का यही शानदार मौका हो सकता है, इसलिए आप भी झटपट फ्रेंड्स या फैमिली के साथ बढ़िया इंटरनेशनल रोड ट्रिप की प्लानिंग कर लें। भारत से निकलकर आप भी पहुंच सकते हैं इन विदेशी शहरों में, सड़क मार्ग से इंटरनेशनल रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट होंगी ये जगहें अभी से बना लें ट्रैवल का प्लान -

Best Road Routes for International Road Trip from India

नेपाल

Nepal

Nepal

भारत से निकलकर आप नेपाल तक का सफर बाय रोड भी तय कर सकते हैं। नई दिल्ली से काठमांडू के बीच की दूरी करीब 1,125 किलोमीटर है, और इस दूरी को तय करके आप आराम से नेपाल की गलियों में सैर कर सकते हैं। नेपाल रोड ट्रिप के लिए आपके पास केवल भारतीय लाइसेंस होना काफी है, जिसके माध्यम से आप बिना किसी टेंशन के कार या बाइक से रोड ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। लाइसेंस के अलावा नेपाल रोड ट्रिप के लिए आपको किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी।

भूटान

दिल्ली से सफर की शुरुआत करने पर आप 3 दिन के समय में भूटान देश में प्रवेश कर सकते हैं। भूटान की राजधानी थिंपू और दिल्ली के बीच का फासला करीब 1546 किलोमीटर है। जिसे तय करने में आपको 3 दिन का समय आराम से लग सकता है। भूटान की रोड ट्रिप करना बहुत ही बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप भूटान में बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री, पहाड़, प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा रूप देख सकते हैं

बांग्लादेशभारत से बांग्लादेश तक की बढ़िया रोड ट्रिप प्लान की जा सकते है। नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका की दूरी 1850 किलोमीटर है। जहां आप 3-4 के समय में पहुंच सकते हैं, कार के माध्यम से बांग्लादेश की सैर एक बहुत ही अनोखा अनुभव हो सकता है। आप बांग्लादेश में अपनी भारतीय मूल की गाड़ी नहीं लेकर जा सकते हैं। बांग्लादेश की रोड ट्रिप प्लान करने से पहले आपको अपनी गाड़ी के कार्नेट की आवश्यकता होगी। बांग्लादेश में इंडियन इंटरनेशनल ड्राइविंग की परमिट वैद्य है।

म्यांमार

Myanmar

Myanmar

मणिपुर से आप प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज म्यांमार तक की दूरी आराम से तय कर सकते हैं। इस सफर के लिए आपको मणिपुर से मोरेह बॉर्डर तक का फासला तय करने में 3.5 घंटो का समय लगेगा। म्यांमार ट्रैवल करने के लिए इंडियन विजा की आवश्यकता होती है। दिल्ली से म्यांमार तक की रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो उसके पहले उत्तर प्रदेश, बिहार. असम, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों से गुजरना होता है, आप म्यांमार की शानदार रोड ट्रिप बहुत किफायती कीमत में कर सकते हैं।

वियतनाम

Vietnam

Vietnam

वियतनाम तक की रोड ट्रिप भी मुम्किन है, दिल्ली से वियतनाम पहुंचने के लिए आप करीब 5 दिनों का समय लगेगा। वहीं बीच में म्यांमार, थाईलैंड और लाओस जैसे देशों की सैर भी की जा सकती है। कार से वियतनाम पहुंचने के लिए आपको

चीन

इंडिया चाईना बॉर्डर भी भारतीय पर्यटक अपनी कार के माध्यम से क्रॉस कर सकते हैं। भारत से रोड माध्यम से चीन की सैर करनी है तो आप नेपाल की कोडारी बॉर्डर से चीन की झांगमू बॉर्डर में प्रवेश कर सकते हैं।

थाईलैंड

बेहतरीन इंटरनेशनल रोड ट्रिप करने का मन है, तो थाईलैंड की सैर आपके मन को मोहित कर देगी। नई दिल्ली से बैंकॉक तक का सफर भी आप कार के माध्यम से तय कर सकते हैं। इंडिया से थाईलैंड की रोड ट्रिप के लिए आपको नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से गुजरना होगा। वहीं थाईलैंड पहुंचने के लिए पहले म्यांमार की सीमा पार करनी होगी।

Singapore - Malaysia

Singapore - Malaysia

मलेशिया

मलेशिया की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप ये शानदार ट्रिप सड़क माध्यम से भी पूरी कर सकते हैं। मलेशिया की बॉर्डर आप म्यांमार और थाईलैंड की सीमा में प्रवेश करने के बाद कर सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए मलेशिया बहुत अच्छी जगह हो सकती है, वहीं सड़क से घूमने पर आप इस देश की खूबसूरती को करीब से देख आनंद ले सकते हैं।

सिंगापुर

मलेशिया, म्यांमार और थाईलैंड की सीमा पार करके आप कार के माध्यम से ही सिंगापुर की सैर भी कर सकते हैं। बढ़िया लंबी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सिंगापुर जैसी डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकती है। भारत से सिंगापुर तक की रोड ट्रिप के लिए 9 दिनों का समय लग सकता है।

तुर्की

Turkey

Turkey

तुर्की इस्तानबुल की खूबसूरती देखने का सबसे बेहतरीन तरीका रोड ट्रिप के माध्यम से हो सकता है। रोमांच प्रेमी भारत से तुर्की की रोड ट्रिप जल्दी से प्लान कर सकते हैं। 10-12 दिन के सफर में आप तुर्की पहुंच सकते है, तुर्की पहुंचने के लिए आपको पहले चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकस्तान, अजरबाइजान और जॉर्जिया जैसे देशों से पार होना होगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article