यात्रा

क्रुज पर बिताएं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक समय, IRCTC के सिंगापुर-मलेशिया पैकेज की झट से कर लें बुकिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 25, 2023, 01:24 PM IST

IRCTC SINGAPORE MALAYSIA CRUISE TOUR PACKAGE: गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मन है, तो आईआरसीटीसी के इस खास सी क्रुज टूर पैकेज की बुकिंग कर लें। जिसके तहत आपको किफायती कीमत में 3 दिन और 2 रातों के लिए Lumper Cruise पर क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। यहां देखें टूर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी -

Image

IRCTC Resort World Cruise

IRCTC SINGAPORE MALASIA CRUISE TOUR PACKAGE: गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस को नए लेवल पर लेकर जाना है, तो क्रुज की ट्रिप (Cruise Trip) आपकी लव लाइफ को और हसीन बना सकती है। दूर दूर तक फैले गहरे कलकल करते समुद्र के बीच में अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डाले अगर आप भी अपनी सारी चिंताएं भूलाकर क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। तो आईआरसीटीसी (IRCTC) का सिंगापुर मेलिशिया का सी क्रुज टूर पैकेज (Singapore-Malaysia Sea Cruise Tour Package) आपके बहुत काम का हो सकता है। रेल और फ्लाइट टूर पैकेज के साथ साथ भारतीय रेल की क्रुज टिप्स भी बहुत बढ़िया होती हैं। यात्री इस किफायती टूर पैकेजेज की बुकिंग कर समुद्र की गहराइयों के बीच सुकून का अनुभव कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के खास रिजॉर्ट वर्ल्ड क्रुज पैकेज आपको 3 दिन और 2 रातों के लिए सिंगापुर - मलेशिया की बेहतरीन क्रुज राइड का मौका दिया जाएगा। लुम्पुर क्रुज की शुरुआत 3 मई 2023 से होने जा रही है, जिसके तहत आप 22,033 रुपयो में सिंगापुर और मलेशिया के समुद्री तटो का मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा देख सकते हैं। पैकेज के तहत आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार अपर या लोवर डैक रिवरव्यू कैबिन बुक कर सकते हैं। इसी के साथ टूर पैकेज में आपको अन्य कई सारी लग्जरी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहां देखें क्रुज टूर से जुड़ी सभी जरूरी बातें -

टूर की डीटेल्स

  • पैकेज का नाम - रिजॉर्ट वर्ल्ड क्रुज (Lumper Cruise)
  • टूर की तारीख - 3 मई 2023
  • टूर की समय सीमा - 3 दिन और 2 रात
  • टूर की कीमत - 22033 रुपये
  • ट्रैवलिंग मोड - रिजॉर्ट वर्ल्ड क्रुज
  • टूर की शुरुवात - सिंगापुर
  • घूमने की जगह - सिंगापुर - कुआला लुम्पुर - सिंगापुर

टूर का प्लान क्या है?

  • भारतीय रेलवे के इस खास रिजॉर्ट वर्ल्ड क्रुज सी टूर पैकेज की शुरुआत सिंगापुर के पोर्ट से होगी। जहां से रात 8 बजे आपके पिक अप के बाद पूरी रात क्रुज पर रहने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • टूर के दूसरे दिन सुबह 10 बजे आपको मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर पहुंचाया जाएगा। कुआला लुम्पुर के पोर्ट क्लैंग पर कुछ देर के स्टे के बाद आप क्रुज पर हरियाली और पानी के बीच शानदार समय बिता सकते हैं।
  • वहीं दूसरे दिन की रात को ही 8 बजे आप कुआला लुम्पुर से सिंगापुर के लिए रवाना कर दिए जाएंगे। और अगले दिन सुबह 10 बजे आप आराम से सिंगापुर पोर्ट पर पहुंच जाएंगे।

क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?

क्रुज टूर पैकेज के तहत आपको निम्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी -

  • क्रुज पर रहने की लग्जरी सुविधा
  • पोर्ट की एंट्री और अन्य चार्जेज
  • एक दिन में 4 बार की मील्स
  • क्रुज के ऊपर और नीचे वाले डैक पर ड्रीम डाइनिंग
  • 24 घंटों के लिए स्नैक्स
  • क्रुज एक्टीविटिज
  • रॉक क्लाइम्बिंग, रोप कोर्स, जिप लाइनिंग, स्विमिंग पुल, जकूज़ी, जिम, वाटर स्लाइड, मिनी गोल्फ, बास्केटबॉल की सुविधा

खर्चा कितना होगा?

  • कैबिन (स्टेटरूम के अंदर)
टूर पैकेजकीमत (प्रति यात्री)
सिंगल बुक करने पर39721 रुपए
डबल शेयरिंग पर22033 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग पर19100 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर13234 रुपए
2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर8787 रुपए
  • बालकनी कैबिन
टूर पैकेजकीमत (प्रति यात्री)
सिंगल बुक करने पर56762 रुपए
डबल शेयरिंग पर30550 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग पर26199 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर17497 रुपए
2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर10920 रुपए

आईआरसीटीसी के इस खास क्रुज सिंगापुर और मलेशिया पैकेज की बुकिंग आप भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर सी होलिडे टूर पैकेज (Sea Holiday Tour Package) वाले सेक्शन में जाकर बहुत आराम से कर सकते हैं। इस क्रुज पैकेज में आपको रेल या फ्लाइट की टिकट सुविधा नहीं प्रदान की जाएगी, टूर से जुड़ी अन्य जानकारी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चैक कर सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article