Char Dham Yatra Package: चार धाम यात्रा पैकेज 2025 की क्‍या है कॉस्‍ट, कितने खर्च में ये होगी पूरी, कितना लगेगा समय

Char Dham Yatra Package (चार धाम यात्रा पैकेज 2025): चार धाम की यात्रा हिंदू धर्म की सबसे खास और पवित्र यात्रा मानी जाती है। मोक्ष प्राप्त करने के लिए की जाने वाली इस यात्रा की शुरूआत की घोषणा हो चुकी है। इस लेख में हम चार धाम यात्रा के पैकेज की बात करेंगे और जानेंगे कि यात्रा में कितना खर्च आ सकता है।

Char Dham Yatra Package (चार धाम यात्रा पैकेज 2025): 8वीं सदी में आदि शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में चार पवित्र तीर्थ स्थल स्थापित किए थे, उनको ही चार धाम कहते हैं। देश के चारों कोनों में स्थित इन चार धामों के नाम हैं- बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम। ये क्रमशः उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में पड़ते हैं। ऐसी ही चार पवित्र जगहों का एक और समुच्चय हमारे देश में है, इसे छोटा चार धाम कहते हैं। उत्तराखंड में पड़ने वाले ये चार पवित्र स्थान हैं, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। सुगमता और धार्मिक महत्व के कारण इन चार धामों की यात्रा बहुत लोकप्रिय है। अप्रैल-मई से इस चार धाम यात्रा की शुरुआत होती है और छह महीने तक चलती है। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को पड़ रही है और इसी के साथ चार धाम की यात्रा की शुरुआत होगी। आइए इस यात्रा से जुड़े पैकेज और खर्च के बारे में जानते हैं।

char dham yatra package 2025

चार धाम यात्रा पैकेज 2025

चार धाम यात्रा पैकेज 2025 रूट

चारों धामों यानी यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के कई पैकेज उपलब्ध होते हैं। सड़क के रास्ते 10 से 15 दिनों में यह यात्रा पूरी हो जाती है, अगर हवाई मार्ग का सहारा लिया जाए तो इसकी अवधि और कम हो सकती है। बहुत सारे टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवेल एजेंसीज इससे जुड़े पैकेज लेकर आते हैं। जिसके दाम इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप कितनी सुविधाएं चाहते हैं। अधिकतर पैकेज में खाना-पीने और ठहरने का खर्चा शामिल होता है। अगर आप चाहें तो सुविधा के लिए सड़क के बजाए हवाई मार्ग चुन सकते हैं। हेलिकॉप्टर के सहारे होने वाली इस यात्रा का रूट देहरादून से शुरू होकर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ और फिर वापस देहरादून पर खत्म होगा। सड़क के रास्ते चार धाम यात्रा का रूट कुछ ऐसे होगा हरिद्वार – ऋषिकेश – बरकोट – जानकी चट्टी – यमुनोत्री – उत्तरकाशी – हरसिल – गंगोत्री – घनसाली – अगस्तमुनि – गुप्तकाशी – केदारनाथ – चमोली गोपेश्वर – गोविन्द घाट – बद्रीनाथ – जोशीमठ – ऋषिकेश – हरिद्वार। अब बात इसके खर्चे की।

End of Feed