यात्रा

Mahakumbh 2025 Travel Tips: महाकुंभ जाने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें, दोस्त-परिवार संग ट्रेवल करने में रहेगी आसानी

Mahakumbh 2025 Travel Tips: अगर आप भी परिवार या दोस्तों के साथ महाकुंभ प्रयागराज जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ट्रेवल टिप्स को फॉलो करना आपके बहुत काम का हो सकता है। जिससे आप आसानी से सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा का आनंद ले पाएंगे।

Image

Mahakumbh 2025 Travel Tips

Mahakumbh 2025 Travel Tips: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में स्नान का लाभ उठाने के लिए हर रोज करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के खो जाने तो भगदड़ मचने की खबर भी सामने आ रही है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले समय में महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आपके लिए कुछ खास बातें ध्यान रखना जरूरी हो सकती हैं, जिससे आपकी यात्रा सुखद और शांति वाली रहेगी और आप प्रयागराज पहुंचने से पहले ही तैयार रहेंगे। यहां प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए ट्रेवल टिप्स, जिन्हें आपको फॉलो करना ही चाहिए।

Travel Tips to Follow Before Going to Mahakumbh 2025

पहले से ही सारी बुकिंग्स कर लें

क्योंकि महाकुंभ में हर रोज करोड़ों लोग आ रहे हैं, तो ऐसे में शांतिपूर्ण यात्रा के लिए आपके लिए आने-जाने से लेकर रहने खाने की व्यवस्था का इंतजाम पहले से ही कर लेना अच्छा हो सकता है। आप होटल, टेंट या धर्मशाला कहीं भी रुकना चाहे पहले से सारी जानकारी इक्कट्ठी कर लें क्योंकि आखिरी वक्त पर चीजें बिगड़ सकती हैं।

कम सामान ही रखें

क्योंकि स्नान घाट के मार्ग के आस पास गाड़ी या वाहन चलने की व्यवस्था नहीं है। तो ऐसे में बहुत ज्यादा सामान रखना मुश्किल वाला हो सकता है, क्योंकि आपको बहुत पैदल चलने की जरूरत होगी ऐसे में उतना ही सामान रखें जो काम का हो।

न ले जाएं ये सब

भीड़-भाड़ वाली जगह में गहने तो बहुत सारा पैसा लेकर जाना बहुत खतरे वाला हो सकता है। ऐसे में अपनी कोई बहुत बेशकीमती चीज न लेकर जाएं और कम सामान ही पैक करें।

इन नंबरों को करें याद

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खो जाने की या फिर सामान इधर उधर होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अपने पास हमेशा कोई ऐसी डायरी रखें या अपने करीबियों के नंबर याद कर कर ही जाएं, डॉक्टर, पुलिस आदि का नंबर पर पता करें। अपने साथ अपनी ID और जरूरी कागज लेकर चलें।

नेविगेशन का रखें ध्यान

क्योंकि महाकुंभ मेला बहुत बड़ी जगह में फैला है, ऐसे में सही रास्ते पर चलने के लिए आप मैप या कोई मोबाइल एप से हमेशा जुड़े रहे।

इसी के साथ अपनी हाइजीन, सुरक्षा और सहुलियत का ध्यान रखें, जितना कोशिश हो उतना अपने परिवार वालों के साथ ही रहें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article