अपनी तरह-तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए साल भर भक्त माता के दर्शन करने अलग-अलग यात्रा के माध्यम से पहुंचते रहते हैं। वहीं माता भी अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। सर्दियों का सीजन खत्म होने को है और आपने अभी तक कहीं घूमने का प्लान प्लान नहीं बनाया है। तो आज हम आपके लिए माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आए हैं। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC के द्वारा बनाया गया ये यात्रा पैकेज काफी किफायती दामों में आपको यात्रा करने का मौका देता है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज और यात्रा में क्या-क्या होगा शामिल?
क्या है पैकेज की डिटेल्स?
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए IRCTC के द्वारा तैयार किए गए इस शानदार पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर पैकेज का कोड NDR01 रखा गया है। इस पैकेज से आप अपने दिल्ली से निकलकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज के साथ अपनी ट्रिप प्लान कर आप बहुत आरामदायक तरीके से माता के दर्शन कर पाएंगे।
कैसा होगा सफर?
माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए तैयार किए गए इस पैकेज की बात करें तो इसे मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 4 दिन और 3 रात के सफर का ये टूर पैकेज आपको दिल्ली ये ट्रिप की शुरुआत करता है। यहां से आप ट्रेन के माध्यम से कटरा तक पहुंचेगे। जहां आपके रहने और खाने की व्यवस्था भी पैकेज में की गई है।
कितना होगा खर्च?
इस पैकेज के खर्चे की बात करें तो आपको अकेले सफर करने के लिए 10395 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में आपको 7855 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होगा। इसके अलावा तीन लोगों में यात्रा करने के लिए आपको 6795 रुपए खर्च करने होंगे। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
