Char Dham Yatra Helicopter Booking 2025: चार धाम यात्रा में केदारनाथ पहुंचना होगा आसान, जानें IRCTC पैकेज का हेलीकॉप्‍टर बुकिंग प्राइस, बुक करने का तरीका और वेबसाइट लिंक

char dham yatra helicopter booking 2025: इस साल चार धाम यात्रा का मन बना चुके हैं तो इसका काफी हिस्‍सा आप हेलीकॉप्‍टर से भी पूरा कर सकते हैं। IRCTC ने इस यात्रा के लिए एक हेलीकॉप्‍टर पैकेज न‍िकाला है। चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु इसका लाभ ले सकते हैं। यहां देखें चार धाम यात्रा हेलीकॉप्‍टर बुकिंग 2025 की पूरी जानकारी। चार धाम यात्रा 2025 में केदारनाथ जाने के लिए कैसे बुक करें हेलीकॉप्‍टर, क्‍या हैं दाम और किस लिंक पर करना है क्लिक।

char dham yatra helicopter booking 2025: यदि आप चार धाम यात्रा करने का विचार कर रहे हैं और विशेष रूप से केदारनाथ धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे केदारनाथ पहुंचने की सुविधा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। ये बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई थी और आप इसे आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। ध्यान देने की बात ये है कि केदारनाथ यात्रा 2 मई से विधिवत प्रारंभ हो रही है। इस धार्मिक यात्रा का महत्व अत्यधिक है और ये भक्तों को आत्मिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है। अगर आप यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाना चाहते हैं, तो समय रहते हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग कर लेना एक समझदारी भरा निर्णय होगा। हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रा न केवल समय की बचत करती है, बल्कि तीर्थ यात्रियों को कठिन पहाड़ी मार्गों से बचने में भी सहायता करती है। ऐसे में चल‍िए जानते हैं केदारनाथ यात्रा के हेलीकॉप्‍टर बुकिंग प्रोसेस को।

Kedarnath Yatra helicopter booking 2025

Kedarnath Yatra helicopter booking 2025

केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्‍टर बुकिंग रेट (Kedarnath helicopter Booking Price)

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया - ₹8532/-
  • फाटा से केदारनाथ - ₹6062/-
  • सिरसी से केदारनाथ - ₹6060/-

End of Feed