यात्रा

Top 10 Emerging Destinations: पर्यटकों की पसंद में टॉप पर हैं भारत की ये सुंदर जगहें, कोई आस्‍था तो कोई नजारों के लिए हुई हिट

Top 10 Emerging Destination: भारत अपनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के लिए जाना जाता है। यहां हर राज्य और हर शहर की अपनी अनोखी पहचान है। यात्रियों के लिए भारत में हर प्रकार की छुट्टियां बिताने के अवसर हैं, चाहे वे नेचर लोवर हों, ऐतिहासिक स्थल देखने के शौकीन हों, या धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हों। आज हम आपको भारत की 10 उभरती हुई ट्रेवल प्लेसेस के बारे में बताएंगे।

Image

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destination: भारत ट्रेवल लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की हर यात्रा एक नई कहानी, एक नया अनुभव और एक नई खोज का अवसर प्रदान करती है। चाहे हिमालय की ऊंचाई हो या समुद्र तटों की शांति, रेगिस्तान हो या असम की हरी-भरी घाटियां, भारत के हर कोने में कुछ नया देखने और सीखने को मिलता है। इस देश की विविधता न केवल उसके भौगोलिक स्वरूप में है बल्कि इसकी संस्कृतियों, परंपराओं, भाषाओं और खानपान में भी झलकती है। भारत में यात्रा करने वालों के लिए ऐसे अनेक स्थल हैं जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। लेक‍िन अगर आप क‍िसी नई जगह की तलाश में हैं और अपने तन-मन को सूकून के कुछ पल देना चाहते हैं तो, आज हम आपको भारत में उभरती हुई कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपने वीकेंड या वेकेशन को खुशियों और रोमांच से भर सकते हैं। ये जगहें हाल के कुछ वर्षों में खासतौर पर पॉपुलर हो रही हैं। देखें ये लिस्‍ट।

Top 10 Emerging Travel Destinations in India to Explore

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

1. गुवाहाटी

कामाख्या मंदिर की वजह से गुवाहाटी काफी समय से चर्चा में रहता है। लेकिन देश के नॉर्थ ईस्‍ट के टूरिज्‍म में बढ़ते क्रेज को लेकर ये शहर अब पर्यटकों की पसंद की टॉप लिस्‍ट में शामिल है। राष्ट्रीय उद्यानों के अलावा कई पौराणिक मंद‍िरों, म्‍यूजियम, जू की वजह से भी यहां जाने का क्रेज लोगों में बढ़ा है। इसके अलावा यहां का कुजीन भी खासतौर पर सैलानियों को लुभा रहा है।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

2. अंडमान एंड न‍िकोबार द्वीप

प्रधान मंत्री मोदी की व‍िज‍िट के बाद यह जगह पर्यटकों की नजरों में छा गई है। यहां लोगों को अनछुए बीच, साफ पानी, वाटर स्‍पोर्ट्स, सेलुलर जेल और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क जैसे अट्रैक्‍शन खींचकर ला रहे हैं।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

3. जोधपुर

राजस्‍थान में जयपुर और उदयपुर देखकर बोर जाने वालों का नया ठिकाना है राज्‍य की ब्‍लू सिटी जोधपुर। यहां के किले, रेत में ठहरने की सुविधा, ऊंट की सवारी, मेले, और पांरपरिक खान पान का पूरा पैकेज पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

4. अयोध्‍या, प्रयागराज और वाराणसी

2025 के कुंभ मेले के बाद ये से तीनों जगह पर्यटकों के लिए एक नया ट्रैवल ट्राइएंगल बनकर उभरी है। ठीक वैसे ही जैसे दिल्‍ली, आगरा और जयपुर का त्रिकोण सैलानियों को खींचता है- उसी तर्ज पर लोग अब संगम, काशी व‍िश्‍वनाथ और राम लला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

5. लोनावला

मायानगरी मुंबई के पास बसा लोनावाला अपनी प्राकृतिक गुफाओं के लिए खासतौर पर प्रसिद्ध है। इस छोटे से हिल स्टेशन का लोहगढ़ किला ट्रेक पर्यटकों के बीच खासा पॉपुलर है और इस जगह के तेजी से लोकप्र‍िय होने की एक वजह भी है।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

6. पुडुचेरी

4-5 दिन का टूर बनाने वालों के लिए यह बीच सिटी एक शानदार जगह है। यहां फ्रेंच और भारतीय कला के अद्भुत नमूने आपको देखने को मिलेंगे। यहां बीच, म्‍यूज‍ियम, खानपान के साथ ही शांति‍ का अनुभव करने अरबिंदो आश्रम भी जाया जा सकता है।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

7. लेह

लद्दाख के साथ कॉम्‍बो पैक से इतर लेह अपने आकर्षण की वजह से भी प्रसिद्ध हो रहा है। मठ, स्‍तूप के अलावा बदलते रंग के पानी के लिए प्रसिद्ध पैंगोंग झील भी यहीं है। खारदुंग ला दर्रा, मैग्नेटिक हिल, गुरुद्वारा पत्थर साहिब भी यहां के अट्रैक्‍शंस हैं।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

8. कश्‍मीर

श्रीनगर से हटकर कश्‍मीर की कई नई जगहें लोगों की ट्रैवल लिस्‍ट में टॉप पर हैं। इनमें पहलगाम, पटनीटॉप के बाद गुरेज वैली का भी नाम भी शामिल है। शांति के माहौल के बीच कश्‍मीर में सैलानियों के आने का प्रतिशत बढ़ा है।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

9. साउथ गोवा

बिल्‍कुल - गोवा घूमने वालों में कोई कमी नहीं आई है। हां, ड‍िमांड में साउथ गोवा के बीच अब कुछ ज्‍यादा आ गए हैं। सुंदर समुद्र तट पालोलेम बीच इसी एरिया में आता है। वहीं अगोंडा बीच, बटरफ्लाई बीच, माजोर्डा बीच आद‍ि भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं। दूधसागर झरना, तांबडी सुरला महादेव मंदिर, काबो डी रामा किला भी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

Top 10 Emerging Destinations in India

Top 10 Emerging Destinations in India

10. मदिकेरी

इस जगह को आप कूर्ग के नाम से बेहतर जानते होंगे और कर्नाटक की खूबसूरत जगह पर आने वालों की तादाद हर साल बढ़ती ही जा रही है। यह जगह हरे-भरे कॉफी बागानों, धुंध भरी पहाड़ियों और विविध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। एबे फॉल्स, राजा की सीट, दुबारे एलीफेंट कैंप, तालाकावेरी, मदिकेरी किला आद‍ि भी यहां के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article