Tourist Places Near Delhi: हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में बसी इस झील की यात्रा आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। हम बात कर रहे हैं चंद्रताल झील की बारे में जहां जाने का आपका अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा। प्रकृति से लगाव के साथ ही अगर आप एडवेंचर के भी शौकीन हैं तो शायद ही पूरे भारत में आपको इससे बेस्ट लोकेशन मिल सके। इस यात्रा के दौरान बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ आपको देखने को मिलेंगे वहीं फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए भी ये यात्रा बेस्ट हो सकती है।
chandratal lake trip
4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी चंद्रताल झील की यात्रा पूरी तरह से एडवेंचर से भरी हुई है। अगर आप दिल्ली के आसपास किसी यूनीक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो भी ये यात्रा आपको लिए मनोरम होगी। दिल्ली से चंद्रताल झील तक सड़क मार्ग से जाने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मनाली से होकर जाता है, दूसरा शिमला से होकर स्पीति घाटी तक जाता है।
दिल्ली से मनाली या फिर शिमला पहुंचकर आप बड़े आराम से चंद्रताल झील पहुंच सकते हैं। यात्रा के दौरान मंडी, कुल्लू, रोहतांग ला और ग्राम्फू से होकर आपकी मनोरम यात्रा चलेगी। बता दें कि यहां रुकने की सबसे अच्छी व्यवस्था कैंपिंग है।
हालांकि, आप होमस्टे के लिए यहां से नजदीक बटाल में कमरा बुक कर सकते हैं। जून से सितंबर के बीच यहां यात्रा का बेस्ट टाइम है इस दौरान सड़क भी खुली रहती है और मौसम भी साफ रहता है।
