यात्रा

मनोरम होगी यात्रा, हिमालय की वादियों में बसी है जन्नत, दिल्ली के बेहद पास है जगह

Must Visit Places In Spiti Valley: हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। इस बार हिमाचल की यात्रा के दौरान 4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी इस झील की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन में गिनी जाने वाली इस झील के बारे में डिटेल में सारी जानकारी।

Image

chandratal lake trip

Tourist Places Near Delhi: हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में बसी इस झील की यात्रा आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। हम बात कर रहे हैं चंद्रताल झील की बारे में जहां जाने का आपका अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा। प्रकृति से लगाव के साथ ही अगर आप एडवेंचर के भी शौकीन हैं तो शायद ही पूरे भारत में आपको इससे बेस्ट लोकेशन मिल सके। इस यात्रा के दौरान बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ आपको देखने को मिलेंगे वहीं फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए भी ये यात्रा बेस्ट हो सकती है।

4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी चंद्रताल झील की यात्रा पूरी तरह से एडवेंचर से भरी हुई है। अगर आप दिल्ली के आसपास किसी यूनीक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो भी ये यात्रा आपको लिए मनोरम होगी। दिल्ली से चंद्रताल झील तक सड़क मार्ग से जाने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मनाली से होकर जाता है, दूसरा शिमला से होकर स्पीति घाटी तक जाता है।

दिल्ली से मनाली या फिर शिमला पहुंचकर आप बड़े आराम से चंद्रताल झील पहुंच सकते हैं। यात्रा के दौरान मंडी, कुल्लू, रोहतांग ला और ग्राम्फू से होकर आपकी मनोरम यात्रा चलेगी। बता दें कि यहां रुकने की सबसे अच्छी व्यवस्था कैंपिंग है।

हालांकि, आप होमस्टे के लिए यहां से नजदीक बटाल में कमरा बुक कर सकते हैं। जून से सितंबर के बीच यहां यात्रा का बेस्ट टाइम है इस दौरान सड़क भी खुली रहती है और मौसम भी साफ रहता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article