Cambodia Tourism: तीन दिन का मजेदार उत्सव, कंबोडिया का खमेर नववर्ष, घूमने का परफेक्ट टाइम

Cambodia Tourism: घूमने के लिए इस बार आप कंबोडिया जाने का प्लान कर सकते हैं। कंबोडिया की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक आस्था यहां इस त्योहार के माध्यम से आपको साफ देखने को मिल जाएगी जो आपके लिए बेस्ट होगी।

Cambodia Tourism: कंबोडिया घूमने का ये बेस्ट टाइम है। कंबोडिया में खमेर नववर्ष, जिसे स्थानीय भाषा में 'चौल छनाम थमे' कहा जाता है, हर साल अप्रैल के मध्य में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के खत्म होने और नए सौर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह उत्सव तीन दिनों तक चलता है और इसमें कंबोडिया की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक आस्था साफ झलकती है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर यात्रा करने का आप प्लान कर सकते हैं।

Cambodia Tourism

कंबोडिया का खमेर नववर्ष

पहला दिन: महा सांक्रान

नववर्ष का पहला दिन महा सांक्रान कहलाता है। इस दिन लोग नए और साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। लोग अपने हाथ-पैर और शरीर को पानी से धोते हैं, जिसे शुद्धता और नएपन का प्रतीक माना जाता है।

End of Feed