प्रयागराज और वाराणसी घूमने का मौका है। 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। प्रयागराज, अपनी धार्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। यहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम होता है। यही कारण है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
वाराणसी, गंगा नदी के किनारे बसा शहर है और हिंदू धर्म के सबसे पवित्र शहरों में गिना जाता है। यहां के घाट, मंदिर और धार्मिक माहौल इसे खास बनाते हैं, जहां दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।
27 अप्रैल 2026 को रात 12:10 बजे CSMT स्टेशन से ट्रेन नंबर 22177 से यात्रा शुरू होगी। रास्ते में दादर, ठाणे, कल्याण और नासिक रोड से भी यात्री चढ़ सकते हैं। ट्रेन से सफर करते हुए रात 10:35 बजे प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचेंगे (ट्रेन के समय अनुसार)। वहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। प्रयागराज में रात होटल में ठहराव रहेगा।
त्रिवेणी संगम, अलोपी देवी मंदिर, लेटे हुए हनुमान मंदिर और आनंद भवन म्यूजियम घूमेंगे। इसके बाद वाराणसी पहुंचकर बोट राइड का मजा लेंगे और बनारस के खूबसूरत घाटों की लाइटिंग देखेंगे। गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभव करेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, तुलसी मानस मंदिर और सारनाथ घूमेंगे।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 23099 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 15599 और 13099 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 12599 है।
इस पैकेज का कोड WMR164 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।