IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL ANDAMAN HOLIDAY GOLD' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह घूमने का मौका मिल रहा है। 5 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह कई सालों तक लोगों के लिए एक रहस्यमयी जगह रही है क्योंकि यहां पहुंचना पहले आसान नहीं था। लेकिन आज ये जगह खूबसूरती की मिसाल मानी जाती है।
बंगाल की खाड़ी में बसे ये द्वीप हरे-भरे पन्ने की तरह चमकते हैं। यहां के घने जंगल, रंग-बिरंगे फूल और अलग-अलग तरह के पक्षी इस जगह को बेहद खूबसूरत और रोमांटिक बना देते हैं। सफेद रेत वाले बीच, किनारे-किनारे झूमते नारियल के पेड़ और समुद्र की लहरों की आवाज यहां का माहौल और भी खास बना देती है। साफ पानी में तैरती रंगीन मछलियां और कहीं-कहीं जनजातीय ढोल की आवाज इस जगह को और भी अनोखा बना देती है।
22 अप्रैल 2026 को आपको पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट तक आना होगा। कॉर्बिन्स कोव बीच की यात्रा जो नारियल के पेड़ों से घिरा बहुत ही खूबसूरत बीच है। इसके बाद आप घूमेंगे सेल्युलर जेल, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। यहां का लाइट एंड साउंड शो आपको इतिहास से रूबरू कराएगा। रात में पोर्ट ब्लेयर में ही ठहराव रहेगा।
अगले दिन हैवलॉक द्वीप के लिए निकलेंगे। यहां पहुंचकर पहले कालापत्थर बीच जाएंगे और फिर होटल में चेक-इन करेंगे। दोपहर में आप दुनिया के मशहूर राधानगर बीच का मजा लेंगे। रात में हैवलॉक में ठहरेंगे। आपको क्रूज से नील द्वीप ले जाया जाएगा। भरतपुर बीच, नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच भी आपको घुमाया जाएगा। यहां का सनसेट बहुत ही शानदार होता है।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 43160 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 26250 और 23760 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 15850 है। इस पैकेज का कोड EHH140 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 6290861577 पर संपर्क कर सकते हैं।
