Best Places in Shri Hemkund Sahib: सिख धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब (Shri Hemkund Sahib) के कपाट आज यानी 25 मई को सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं केश्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के मौके पर साल की पहली अरदास हुई और इसके बाद श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आते हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आसान नहीं है, यहां आने के लिए करीब 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। 15 किलोमीटर पैदल चलने के बाद आप यहां पहुंच पाते हैं। श्री हेमकुंड साहिब के आसपास भी घूमने की कई सारी जगह हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने के बाद आप इसके आसपास घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।
Shri Hemkund Sahib Best Places: श्री हेमकुंड साहिब के आसपास घूमने की ये हैं सबसे बढ़िया जगह।
ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें 3 सुंदर हिल स्टेशंस, क्यूट वाइफ संग जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान
ये भी पढ़ें- वाइफ संग घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर-सुंदर जगह, 6 दिन के आईआरसीटीसी पैकेज की इतनी है प्राइस
श्री हेमकुंड साहिब के आसपास घूमने की जगह (Places to Visit in Shri Hemkund Sahib)
फूलों की घाटी (Valley of Flowers)
श्री हेमकुंड साहिब के आसपास घूमने की जगहों में फूलों की घाटी सबसे खास है। श्री हेमकुंड साहिब आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। ये जगह बेहद सुंदर है और दुर्लभ और विदेशी हिमालयी वनस्पतियों का घर है। फूलों की घाटी 87 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है।
कल्पेश्वर मंदिर (Kalpeshwar Temple)
श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा करने के बाद आप घूमने के लिए कल्पेश्वर जा सकते हैं। कल्पेश्वर में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है। कल्पेश्वर भगवान शिव का पांचवां निवास स्थान है। साथ ही कल्पेश्वर मंदिर पंच केदार मंदिरों में से एकमात्र है जो पूरे साल खुला रहता है। यहां आप उर्गम गांव से ट्रैकिंग करके पहुंच सकते हैं।
माणा (Mana)
श्री हेमकुंड साहिब के आसपास घूमने के लिए माणा भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। माणा चमोली जिले में स्थित एक छोटो सा गांव है। बद्रीनाथ मंदिर से माणा की दूरी महज 3 किलोमीटर की है। माणा में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। बद्रीनाथ धाम आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु यहां जरूर आते हैं। माणा में कुछ फेमस गुफाएं भी हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
रुद्रनाथ मंदिर (Rudranath Temple)
श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा से वापसी के दौरान आप रुद्रनाथ मंदिर जा सकते हैं। रुद्रनाथ मंदिर पंच केदार में से एक है। यहां भगवान शिव के मुख की पूजा की जाती है। मंदिर से सटे चंद्र कुंड, सूर्य कुंड और तारा कुंड जैसे कई पवित्र जल कुंड हैं। इस मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं।
