Best Tourist Places in November: साल का 11वां महीना यानी कि नवंबर (November) का महीना बेहद खास होता है। दरअसल नवंबर के महीने (November Month) में देश के कई राज्यों में ठंड शुरू हो जाती है। नवंबर के महीने में कई लोग घूमने (Travel) का प्लान भी करते हैं। खासतौर से इस महीने में शादियां होती हैं, तो शादीशुदा जोड़ा हनीमून (Honeymoon) के लिए भी जाते हैं। साल के खत्म होने पर छुट्टियों खर्च करने के लिए भी लोग इस महीने कहीं न कहीं घूमने जरूर जाते हैं। अगर आप भी नवंबर के महीने में कहीं घूमने (Tourist Places in November) का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
नवंबर के महीने में घूमने की ये हैं खास जगह (Best Tourist Places in November)
जयपुर (Jaipur)
'गुलाबी शहर' के रूप में फेमस जयपुर राजस्थान की राजधानी है। खासतौर से जयपुर अपने प्राचीन किलों, प्राचीन महलों और हवेलियों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। थार रेगिस्तान के किनारे पर स्थित और अरावली पहाड़ियों से घिरा जयपुर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भव्य वास्तुकला, परंपराओं और इतिहास का खजाना है। बच्चों को ये जगह काफी पसंद आती है।
जैसलमेर (Jaisalmer)
थार रेगिस्तान के मध्य में स्थित और 'गोल्डन सिटी' के रूप में फेमस जैसलमेर नवंबर में भारत में घूमने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। जैसलमेर देश के सबसे ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। नौकायन, क्वाड बाइकिंग, स्टारगेजिंग, डेजर्ट कैम्पिंग, कैमल सफारी, ड्यून बैशिंग, पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग कर सकते हैं।
आगरा (Agra)
आगरा यमुना नदी के तट पर स्थित है और मुगल साम्राज्य की तत्कालीन राजधानी थी। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल यहीं पर है। आगरा नवंबर में भारत में घूमने के लिए सबसे अद्भुत स्थानों में से एक है। भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। ताजमहल के साथ ही यहां घूमने के कई सारे ऑप्शंस है।
दार्जिलिंग (Darjeeling)
'हिमालय की रानी' के रूप में फेमस दार्जिलिंग हनीमून के लिए शानदार जगह है। हरे-भरे चाय के बागानों और खड़ी पहाड़ी चोटियों से घिरा ये राजसी पहाड़ी शहर अपनी शानदार सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। दार्जिलिंग के आसपास घूमने की कई सारी जगह है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
नैनीताल (Nainital)
उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन नैनीताल नवंबर में घूमने की बढ़िया जगह में से एक है। दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां का मौसम आपको अपना दीवाना बना देगा। हनीमून के लिए भी लोग यहां आना पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी भी होती है। साथ ही यहां आपको आसपास भी घूमने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।
