यात्रा

Best Places to visit with Girlfriend in India: गर्लफ्रेंड के साथ घूमने की ये हैं बेस्ट जगहें, आज ही ट्रैवल प्लान में करें शामिल

Best Places to visit with Girlfriend in India: भारत में घूमने को लेकर एक से बढ़कर एक जगहें हैं। हर किसी का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने का मन करता ही है। लेकिन कई बार लड़कों को समझ नहीं आता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कहां ले जाएं।

Image

Best Places to visit with Girlfriend in India: गर्लफ्रेंड के साथ घूमने की ये हैं बेस्ट जगहें।

Best Places to visit with Girlfriend in India: भारत (India) समेत दुनियाभर में लोग घूमने (Travel) के शौकीन होते जा रहे हैं। लोगों में घूमने का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है। भारत में घूमने को लेकर एक से बढ़कर (Tourist Places in India) एक जगहें हैं। हर किसी का अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ घूमने का मन करता ही है। लेकिन कई बार लड़कों को समझ नहीं आता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कहां ले जाएं। ऐसे में आज हम आपको देश में घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप आसानी से अपनी गर्लफ्रेंड (Best Places to visit with Girlfriend in India) के साथ जा सकते हैं।

ये हैं देश में गर्लफ्रेंड के साथ घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Best and Beautiful Places to visit with Girlfriend in India)

गोवा (Goa)

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है गोवा। गोवा में आकर आप आराम कर सकते हैं और एक समुद्र तट से दूसरे समुद्र तट तक टहलते हुए इसकी हरी-भरी प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। यहां के नाइट क्लब भी काफी शानदार है। साथ ही आप बाइक या स्कूटी रेंट पर लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा घूम सकते हैं।

दिल्ली (Delhi)

देश की राजधानी दिल्ली को 'दिलवालों की दिल्ली' भी कहा जाता है। गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली घूमना भी बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल दिल्ली में घूमने के आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। खास मौके पर युवा कपल्स दिल्ली ही आते हैं। दिल्ली में आपको हर तरह की चीजें मिलेंगी, जो आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद आएंगी। दिल्ली आप साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं।

आगरा (Agra)

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए आगरा भी बेस्ट ऑप्शन है। आगरा में घूमने के कई सारे ऑप्शन है। आगरा में प्यार की निशानी और दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। आगरा में आप अपनी गर्लफ्रेंड का ताजमहल का दीदार करा सकते हैं। ताजमहल प्रेम और रोमांस का प्रतीक है। आगरा आप साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को किसी हिल स्टेशन पर ले जाने की सोच रहे हैं तो नैनीताल बढ़िया ऑप्शन है। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। घूमने के लिए आपको यहां कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। आपकी गर्लफ्रेंड यहां आकर कतई बोर नहीं होगी। साल के किसी भी महीने में आप यहां आ सकते हैं, लेकिन सर्दियों में यहां आने पर आप बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article