यात्रा

भारत की 4 सबसे शानदार रोड ट्रिप, गर्मियों के लिए है परफेक्ट, फटाफट बना लें प्लान

Road Trips India: यहां गर्मियों के लिए भारत की 4 सबसे शानदार रोड ट्रिप के बारे में बताया गया है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी फटाफट से रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। सोलो ट्रिप पर जाने का मन हो या फिर परिवार के साथ यात्रा करने का प्लान हो ये रोड ट्रिप हर लिहाज से आपके लिए खास होने वाली है।

Image

भारत की सबसे शानदार रोड ट्रिप

Road Trips India: गर्मी के मौसम में एडवेंचर का आनंद लेने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो भारत में कई बेहतरीन रोड ट्रिप विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में डिटेल में खास जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप भी फटाफट से रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। सोलो ट्रिप पर अगर आप जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर भी ये आर्टिकल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।

मनाली से लेह: मनाली से लेह तक के रोड ट्रिप का आप प्लान कर सकते हैं। मनाली से लेह के बीच लगभग 473-480 किमी की दूरी है जिसे पूरा करने में 2 से 3 दिन लगते हैं। यह भारत की सबसे प्रसिद्ध हाई-एल्टीट्यूड रोड ट्रिप है। गर्मियों में अगर आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि मई के मध्य से सितंबर तक ट्रैवल करने के लिए बेस्ट टाइम है। अटल टनल, रोहतांग पास, बारालाचा ला और तांगलांग ला जैसे ऊंचे दर्रे यहां के प्रमुख आकर्षण हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

गुवाहाटी से तवांग: बादलों के बीच से गुजरने वाली ड्राइव का अगर आप मजा लेना चाहते हैं तो ये ट्रिप आपके लिए परफेक्ट है। पूर्वोत्तर भारत की सबसे खूबसूरत यात्राओं में से एक रोड ट्रिप गुवाहाटी से तवांग तक की ही है। यात्रा के दौरान रास्ते में आपको बौद्ध संस्कृति, बर्फ से ढकी चोटियां, सेना के शिविर और सेला पास के दर्शन होते हैं।

शिमला से स्पीति वैली: चंडीगढ़ होते हुए शिमला जाएं फिर किन्नौर और काजा के लिए रोड ट्रिप का प्लान करें। शिमला के रास्ते ऊंचाई धीरे-धीरे बढ़ती है जो आपको रोमांच तक पहुंचाने का काम कर सकती है। इसके साथ ही ऐसा होने से जो शरीर को पहाड़ी माहौल में ढलने में मदद मिलती है। काजा के प्राचीन मठ, ताबो, और पहाड़ों को काटकर बनी रोमांचक सड़कें यहां का प्रमुख आकर्षण हैं।

बेंगलुरु से ऊटी/कुर्ग: बेंगलुरु से ऊटी/कुर्ग रोड ट्रिप का भी आप प्लान कर सकते हैं। बेंगलुरु से ऊटी लगभग 270-280 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। दक्षिण भारत में गर्मियों में अगर आप ठंडक का एहसास चाहते हैं तो जान लें कि यह सबसे लोकप्रिय रूट है। कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मैसूरु, बांदीपुर नेशनल पार्क के जंगल, चाय के बागान और खूबसूरत झरने यहां का प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article