Honeymoon Places to Visit in Kerala: केरल (Kerala) को भगवान का देश कहा जाता है। केरल न सिर्फ घूमने (Travel) के लिए बल्कि हनीमून (Honeymoon) के लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। केरल भारत के सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destinations in Kerala) में से एक है। हर साल देश के हर राज्य से कपल्स यहां हनीमून (Honeymoon Couples) मनाने के लिए आते हैं। हनीमून मनाने के लिए आपको यहां एक से बढ़कर एक सुंदर जगहें मिलेंगी। हनीमून किसी भी कपल के जीवन में सबसे यादगार अनुभवों में से एक होता है। आज हम इसी को लेकर आपको केरल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने हनीमून (Honeymoon Places to Visit in Kerala) के लिए जा सकते हैं।
कपल्स के लिए बेस्ट हैं केरल के ये हनीमून डेस्टिनेशन (Best Honeymoon Destinations in Kerala)
मुन्नार (Munnar)
केरल में सबसे फेमस और सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है मुन्नार। खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार हरी-भरी पहाड़ियों और सुंदरता से घिरा हुआ है। साथ ही चारों ओर फैले चाय के बागान इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। हनीमून पर आने पर आप कतई बोर नहीं होंगे। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। यहां का मौसम आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। वैसे तो आप मुन्नार कभी भी जा सकते हैं, लेकिन मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवंबर और जनवरी से मई के बीच है।

Munnar
अलेप्पी (Alleppey)
शानदार प्राकृतिक सुंदरता और रोमांटिक समुद्र तटों के कारण अलेप्पी केरल के सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। साथ हा अलेप्पी सबसे फेमस बैकवाटर डेस्टिनेशंस भी है। यहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ हाउसबोट पर आरामदायक समय बिता सकते हैं और साथ ही आसपास की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। यहां घूमने की कई सारी जगहें हैं। यहां आने का बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का है।

Alleppey
वायनाड (Wayanad)
भारत का हरा-भरा हिल स्टेशन वायनाड केरल में हनीमून के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। वायनाड कोझिकोड के समुद्री तटों के करीब है। पश्चिमी घाट में स्थित वायनाड हरे पहाड़ों से ढका हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए वायनाड किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको हनीमून के लिए वायनाड का प्लान बनाना चाहिए। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। वायनाड यूं तो आप साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं, लेकिन वायनाड घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच है।

Wayanad
कुमारकोम (Kumarakom)
कुमारकोम केरल का एक आकर्षक बैकवाटर डेस्टिनेशन है, जो अपने द्वीपों, नारियल के लैगून और धान के खेतों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। साथ ही कपल्स हनीमून के लिए कुमारकोम आना पसंद करते हैं। यहां घूमने के कई सारे ऑप्शन हैं, जिनमें खासतौर से कुमारकोम बर्ड सेंचुरी, अरुविक्कुझी झरना, वेम्बनाड झील, कुमारकोम समुद्र तट आदि। कुमारकोम जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक है।
