Travel destinations in North India: गर्मियां शुरु होने ही वाली हैं, और गर्मी शुरु होते ही समर वेकेशंस (Summer Vacations) की उत्सुकता और प्लानिंग दोनों ही चालू हो जाती है। तो अगर आप भी परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी में कहीं जाकर कुछ बेहतरीन पल बिताना चाहते हैं। लेकिन ये समझ नहीं पा रहे हैं कि, आखिर जाए तो जाए कहां? तो हम लेकर आए हैं गर्मी की छुट्टीयां मनाने के लिए नॉर्थ इंडिया (North India) की कुछ बेहतरीन सी ट्रेवल डेस्टिनेशंस। जहां जाकर आप चुभती-जलती गर्मी और काम काज की चिंताएं भूल शानदार समय बिता सकेंगे।
north india
दिल्ली, मंबई की तीखी गर्मी को अल्विदा कहकर आने वाली छुट्टियों में आप लद्दाख की बर्फीली वादियों से लेकर जिम कॉर्बेट के घने जंगल और वन्य जीवों को करीब से देख मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। गर्मी में न केवल शानदार ट्रेवल बल्कि आप कम खर्च में पूरे परिवार के साथ 4-5 दिन आनंदमई तरीके से बिता सकते हैं। मई-जून में नॉर्थ इंडिया की बढ़िया ट्रिप के लिए अभी से प्लानिंग और बूकिंग करलें तो बेहतर रहेगा। ये रही कुछ नॉर्थ इंडिया की कुछ शानदार ट्रेवल डेस्टिनेशंस –
Best Places to visit in Summers in North India
लद्दाख
हिमालय की हसीन वादियों के बीच से निकलती नीली झील और धरती चूमते बादलों को करीब से देखने की चाह रखते हैं। तो लद्दाख से बेहतर कोई क्या हो सकता है। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज लद्दाख की पहाड़ियां आपको कभी निराश नहीं करेंगी। अभी से बूकिंग करने पर आप अच्छी कीमतों में फैमिली ट्रिप का मजा ले सकते हैं। हाइकिंग, ट्रेकिंग, बाइक राइड्स, कैम्पिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का शौक रखते हैं। तो लद्दाख आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
मनाली
फैमिली के साथ मई-जून की छुट्टियों का मजा लेना है, तो कुछ दिन के लिए मनाली में जरूर रह कर आए। समुद्री सतह से 2050 मीटर की उंचाई पर बसा ये हिल स्टेशन, देश की शानदार ट्रेवल डेस्टिनेशनंस की लिस्ट में शामिल है। ब्यास नदी की किनारे बसी इस खूबसूरत जगह से आपको बेशक प्यार हो जाएगा। मनाली के साथ साथ आप कुल्लू भी घूमकर आ सकते हैं। पुराना मनाली, गुलाबा गांव, हिंदू मंदिर, रोहतांग पास, जोगिनी वाटरफॉल, अटल टनल, कसौल, नेहरा कुंड, हिमालयन नेशनल पार्क मनाली की मस्ट विजिट जगहों में शामिल है।
शिमला
फैमिली हॉलिडे के लिए शिमला का ट्रिप बढ़िया विकल्प हो सकता है। परिवार, बच्चों के साथ जाने के लिए शिमला की हल्की ठंड बहुत ही सुहानी हो सकती है। बजट मेंरहकर आप हिल स्टेशन के रानी माने जाने वाली शिमला की वादियों में घूम सकते हैं। शिमला का चक्कर लगाने पर तत्तापानी, मॉल रोड, कुफरी, द रिज ऑफ शिमला, ग्रीन वैली जैसी जगहों पर जरूर जाएं।
कश्मीर
धरती का स्वर्ग माना जाना वाला कश्मीर आपकी गर्मी की छुट्टियों को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दिल जीतता प्राकृतिक सौंदर्य, उंगलियां चाटने को मजबूर करने वाला खाना और रोमांच से भरपूर कुछ दिन बिताने हैं, तो जम्मू-कश्मीर का ट्रिप जरूर प्लान करें। कश्मीर की कटीली वादियों में आप परिवार के साथ बहुत ही प्यारे पल बिता सकते हैं। कश्मीर की हाउसबोट, डल झील, गुलमर्ग, कश्मीर वैली, कार्गिल, सोनमर्ग, पहमगाम, कुपवारा मस्ट विजिट ट्रेवल लोकेशंस की गिनती में शामिल है।
औली
रोमांचक अनुभवों के शौकीन हैं, तो औली की ट्रिप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। प्रकृति की गोद में संस्कृति, हरियाली, लजीज खाना और इतिहास का लुत्फ उठाने के लिए बजट में हिमाचल प्रदेश के औली जा सकते हैं। आप मई-जून के लिए अभी से शानदार हॉटल तलाशकर बुक कर सकते हैं।
जिम कॉर्बेट
पेड़-पौधे, पशु पक्षी और शांत वातावरण में कुछ दिन गुराजना है, तो जिम कॉर्बेट और उसके आस पास की जगहे बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ आप जिम कॉर्बेट में जंगली जानवरो और प्रकृति का अनूखा मेल देख सकते हैं। वन्य जीवन को और करीब से देखने के लिए आप नेशनल पार्क में रह भी सकते हैं।
