Uttarakhand Travel: उत्तराखंड (Uttarakhand) उत्तर भारत का वह राज्य है, जिसे देवताओं की भूमि यानी देवभूमि (Devbhumi) के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड उत्तर में चीन और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है। इसके दो मुख्य क्षेत्र गढ़वाल (Garhwal) और कुमाऊं (Kumaun) हैं। दुनियाभर से पर्यटक (Tourist) यहां घूमने (Travel) स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग, वन्यजीव अभ्यारण, चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) और ध्यान व योग के लिए आते हैं।
कैसे पहुंचे उत्तराखंड?
फ्लाइट से पहुंचे उत्तराखंड
उत्तराखंड में दो हवाई अड्डे हैं- राजधानी देहरादून के पास जौलीग्रांट हवाई अड्डा और नैनीताल के पास पंतनगर हवाई अड्डा। जौलीग्रांट हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद जैसे देश के बड़े महानगरों जुड़ा हुआ है, वहीं पंतनगर हवाई अड्डा केवल दिल्ली से जुड़ा हुआ है।
सड़क के रास्ते पहुंचे उत्तराखंड
उत्तराखंड में रोडवेज का एक अच्छा नेटवर्क है। दिल्ली और आसपास के कई शहरों से अंतरराज्यीय बस और टैक्सी लेकर आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है।
रेल के रास्ते पहुंचे उत्तराखंड
उत्तराखंड में लगभग 10 प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, जो उत्तराखंड को बाकी भारतीय शहरों से रेल मार्ग के माध्यम से जोड़ते हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में रेलवे स्टेशन बहुत अधिक ऊंचाई पर नहीं हैं। केवल घाटी में आप रेल के माध्यम से सफर कर सकते हैं।
नैनीताल
नैनीताल को उत्तराखंड का झीलों वाला जिला कहा जाता है। नैनीताल कई झीलों से घिरा हुआ है। हिल स्टेशन के चारों ओर बर्फ से ढकी विशाल चोटियां हैं। यह नौका विहार, पिकनिक और शाम की सैर के लिए एक शानदार स्थान है। नैनीताल झील सात चोटियों से घिरी एक मनमोहक जगह है। यहां भारत में सबसे पवित्र और लोकप्रिय शक्ति पीठों में से एक देवी नैना को समर्पित मंदिर है।
नैनीताल में घूमने के स्थान
- नैना देवी मंदिर
- पंडित गोविंद बल्लभ पंत चिड़ियाघर
देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून हिमालय की घाटी में बसा एक खूबसूरत शहर है और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में से एक है। सहस्त्रधारा के पास बना रोपवे पर्यटकों को आसपास के क्षेत्र के शानदार दृश्यों का आनंद लेने के लिए एक बहुत ऊंचे बिंदु पर ले जाता है।
देहरादून में घूमने के स्थान
- राजाजी नेशनल पार्क
- रॉबर पार्क
- माइंड्रोलिंग मठ
- भारतीय वानिकी अनुंधान और शिक्षा परिषद
ऋषिकेश
ऋषिकेश उत्तराखंड के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। ये अपने मंदिरों, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, ट्रेकिंग, बड़े-बड़े झूले और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे रोचक और साहसिक खेलों के लिए प्रसिद्ध है।
ऋषिकेश में घूमने के स्थान
- राम झूला
- लक्ष्मण झूला
- त्रिवेणी घाट
- परमार्थ निकेतन
- शांति कुंज
इनके साथ ही उत्तराखंड में हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रानीखेत, मसूरी, जिम कॉर्बेट आदि बहुत से ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां घूमकर आपकी तबीयत खुशनुमा हो जाएगी।
