Uttar Pradesh Best Tourist Places: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारत के उत्तर के बसा देश का आबादी के रूप में सबसे बड़ा राज्य है। 75 जिलों और 18 मंडलों से मिलकर बना उत्तर प्रदेश राज्य अपनी वैभवशाली विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। अगर आप भारत भ्रमण करना चाहते हैं तो बिना उत्तर प्रदेश घूमें आप भारत की सांस्कृतिक विरासत से पूरी तरह रूबरू नहीं हो पाएंगे। भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध और ताज महल जैसे प्रसिद्ध स्थानों के लिए फेमस उत्तर प्रदेश के 5 सबसे प्रसिद्ध घूमने के स्थानों (Famous Places To Visit) के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर माना जाता है, जो कि अब तक आबाद है। गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी शहर जिसे काशी और बनारस के नामों से भी जाना जाता है। ये शहर अपने आकर्षक शिव मंदिर, तंग और घुमावदार गलियों और गंगा घाट व साधु संतों के लिए प्रसिद्ध है।
वाराणसी में घूमने के कुछ स्थान:-
- गंगा घाट (अस्सी घाट, दशाश्वमेव घाट)
- प्रसिद्ध मंदिर (काशी विश्वनाथ मंदिर, भारत माता मंदिर, मंकी मंदिर)
- भवन (भारत कला भवन संग्रहालय, राम नगर किला)
अयोध्या
अयोध्या उत्तर प्रदेश का मुख्य पर्यटक स्थल है, जो पर्यटन यात्रियों को अपनी और खींचता है। अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। फैजाबाद जिले में आने वाले इस शहर में रोज हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
अयोध्या में घूमने के लिए स्थान:-
- राम लला मंदिर
- हनुमान गढ़ी
- कनक भवन
- राम कोट
- मोती महल
- गुप्तार घाट
मथुरा-वृंदावन
उत्तर प्रदेश की पर्यटक स्थलों में प्रसिद्ध मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे बसे इस शहर में कई प्रसिद्ध यमुना घाट हैं। वृंदावन मथुरा से 10 किलोमीटर दूर बसा एक बहुत पुराना शहर है, जहां पूरे साल भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों का मेला लगा रहता है। वृंदावन में अनेक नए पुराने मंदिर बने हुए हैं।
मथुरा-वृंदावन के दर्शनीय स्थल:-
- कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
- द्वारकाधीश मंदिर
- राधा कुंड
- विश्राम घाट
- बांके विहारी मंदिर
- निधिवन
- पागल बाबा मंदिर
- प्रेम मंदिर
आगरा
उत्तर प्रदेश का सबसे आकर्षक शहर आगरा अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यमुना नदी के किनारे बसा आगरा शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला ताज महल भी इसी शहर में है।
आगरा में घूमने की जगहें:-
- ताज महल
- सिकंदरा
- लाल किला
- फतेहपुर सीकरी
- दयाल बाग
झांसी
झांसी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में बसा एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। झांसी को ऐतिहासिक तौर पर पहचान झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के रूप में मिली, जिन्होंने भारत के 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
झांसी में घूमने की जगहें:-
- झांसी का किला
- रानी महल
- गणेश मंदिर
- महालक्ष्मी मंदिर
हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से बताए गई यूपी की बेस्ट घूमने की जगहों पर आप अपने परिवार के साथ जरूर घूमने जाएंगे।
