Bengaluru Places to Visit: देश में यूं तो घूमने (Travel) के लिए आपको कई ऑप्शंस मिलेंगे, लेकिन दक्षिण भारत भी कमाल का है। घूमने के शौकीन लोगों को दक्षिण भारत (South India) को अपने ट्रैवल प्लान (Travel Plan) में जरूर शामिल करना चाहिए, खासतौर से बेंगलुरु (Bengaluru) को। बेंगलुरु कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी होने के साथ देश के बड़े और सुंदर शहरों (Beautiful City) में से एक है। घूमने के शौकीन लोग बेंगलुरु (Best Tourist Places in Bengaluru) घूमने के लिए जाते ही हैं। बेंगलुरु में घूमने के आपको एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मिलेंगे। अगर आप भी बेंगलुरु (Tourist Places in Bengaluru) घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर जाने वाले हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि बेंगलुरु (Places to visit in Bengaluru) पहुंचने पर कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।
बेंगलुरु में घूमने की ये हैं खास जगहें (Best Tourist Places in Bengaluru)
बैंगलोर पैलेस (Bangalore Palace)
बेंगलुरु में घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है बैंगलोर पैलेस। बैंगलोर पैलेस साल1887 में चामराजा वोडेयार की ओर से बनाया गया था। बैंगलोर पैलेस इंग्लैंड के विंडसर कैसल से प्रेरित डिजाइन है और बैंगलुरु के सबसे अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। पैलेस के चारों ओर फैला हुआ मैदान पिकनिक के लिए बढ़िया जगह है। बेंगलुरु आने वाले हर टूरिस्ट को यहां जरूर जाना चाहिए।
नंदी हिल्स (Nandi Hills)
बेंगलुरु से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित नंदी हिल्स एक बढ़िया और सुंदर है। सूर्योदय देखने के लिए सुबह-सुबह ड्राइव करने वाले बेंगलुरु के रहने वाले लोगों की ये फेवरेट जगह है। घूमने के लिए बेंगलुरु आने वाले लोग यहां जरूर आते हैं। वीकेंड में यहां काफी ज्यादा भीड़ रहती है। नंदी हिल्स समुद्र तल से 1478 की ऊंचाई पर स्थित है।
टीपू सुल्तान समर पैलेस (Tipu Sultan Summer Palace)
बेंगलुरु में घूमने के लिए टीपू सुल्तान समर पैलेस बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। टीपू सुल्तान पैलेस टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन निवास था। अब इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया है और ये बैंगलोर किले के अंदर स्थित है। 1781 और 1791 के बीच बना टीपू सुल्तान के महल को 'राश-ए-जन्नत' के नाम से जाना जाता था। बेंगलुरु आने वाले हर शख्स को यहां जरूर आना चाहिए।
लाल बाग बॉटनिकल गार्डन (Lal Bagh Botanical Garden)
लाल बाग बॉटनिकल गार्डन बेंगलुरु में घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। लाल बाग बॉटनिकल गार्डन भारत में सबसे बढ़िया बॉटनिकल गार्डन में से एक है। इस गार्डन में आपको पौधों और वनस्पतियों की अनोखी प्रजातियां मिलेंगी। बच्चों को ये जगह काफी पसंद आती है। वीकेंड में यहां लोगों की काफी ज्यादा भीड़ रहती है।
