Best Places For New Year Celebrations: नया साल (New Year) आने में करीब डेढ़ महीन का समय बचा है। लोग अभी से ही नए साल (New Year 2024) को लेकर तरह-तरह के प्लान (Travel) कर रहे हैं। जो लोग नए साल के मौके पर कहीं घूमने का प्लान (Travel Plan For New Year) कर रहे हैं उनके लिए ये खबर बड़े काम की है। दरअसल आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपना नया साल (Places For New Year) बड़े ही धूमधाम के साथ मना सकते हैं। आप इन जगहों पर अपनी फैमिली, खास करीबियों और खास दोस्तों के साथ नया साल मना (New Year Celebrations) सकते हैं।
Best Places For New Year: नए साल के जश्न के लिए ये जगह हैं खास।
नया साल सेलिब्रेट करने की ये हैं खास जगह (Best Places For New Year Celebration)
गोवा (Goa)
भारत में नए साल के जश्न के लिए गोवा लोगों की पहली पसंद होती है। शानदार समुद्र तट, उत्साही पर्यटकों का जमावड़ा, सुहावना मौसम और एक अलग तरह की संस्कृति, आपको ये महसूस कराती है कि नए साल का स्वागत करने के लिए गोवा सही ऑप्शन है। हालांकि नए साल के मौके पर भीड़ भी काफी रहती है और साथ ही होटल और फ्लाइट का किराया भी काफी ज्यादा होता है।
मनाली (Manali)
यूं तो मनाली में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन नए साल के मौके पर मनाली देखने लायक होता है। नए साल की शुरुआत के लिए मनाली एक खूबसूरत जगह है। मनाली का ठंडा वातावरण नए साल की मौज-मस्ती को दोगुना कर देता है। आप यहां अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए यहां आ सकते हैं।
उदयपुर (Udaipur)
'झीलों के शहर' नाम से फेमस उदयपुर नया साल सेलिब्रेट करनी की बढ़िया जगहों में से एक है। अपने खास करीबियों और दोस्तों के साथ नए साल का आनंद लेने के लिए उदयपुर सबसे अच्छे ऑप्शंस में से एक है। देश ही नहीं दूसरे देशों के लोग भी इस जगह का दीदार करने के लिए आते हैं।
मैक्लोडगंज (McLeodGanj)
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज में नए साल का जश्न बेहद आनंददायक होता है। अगर आप शांतिपूर्ण वातावरण की तलाश में हैं और एक अलग संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं तो मैकलोडगंज नए साल का जश्न मनाने के लिए भारत के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। मैक्लोडगंज एक हिल स्टेशन है, जिसके चलते यहां का मौसम काफी ठंडा होता है और साथ ही यहां जमकर बर्फबारी भी होती है।
