Maharashtra Best Monsoon Places: मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मानसून के बाद से देश के कई राज्यों में जमकर बारिश भी हो रही है। बारिश से लोगों को काफी राहत भी मिली है। मानसून आने के बाद से मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। बात अगर महाराष्ट्र की करें तो यहां भी मानसून आने के बाद से बारिश होनी शुरू हो गई है। मानसून में काफी लोग घूमने का भी प्लान करते हैं। महाराष्ट्र में काफी ऐसी जगह मौजूद हैं, जो मानसून के लिए काफी स्पेशल है और लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। इन जगहों में आपको नजारे भी शानदार देखने को मिलते हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी सुंदर-सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- जुलाई में आईआरसीटीसी के इस ट्रेन पैकेज से घूमें नैनीताल, 5 दिन के लिए खर्च होंगे इतने रुपए
महाराष्ट्र में मानसून के दौरान घूमने की बढ़िया जगह (Best Monsoon Places in Maharashtra)
माथेरान (Matheran)
मानसून के दौरान अगर आप किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप माथेरान जा सकते हैं। माथेरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन सुंदर हिल स्टेशन है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है। मुंबई और पुणे के लोगों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। साथ ही माथेरान एक नो-व्हीकल हिल स्टेशन है। मानसून में अगर आप यहां आते हैं, तो आपको एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलेंगे।
लोनावला (Lonavala)
लोनावला महाराष्ट्र का एक फेमस हिल स्टेशन है। अगर आप मानसून के दौरान लोनावला आते हैं, तो आपको यहां शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। यहां घूमने के भी एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। लोनावला वीकेंड ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह है। लोनावला झील, राजमाची पॉइंटस टाइगर लीप, बुशी डैम लोनावला की फेमस जगहों में से एक है। मानसून में आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ यहां आ सकते हैं।
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)
मानसून में घूमने के लिए महाबलेश्वर भी सुंदर और बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। बारिश के बाद ये हिल स्टेशन और भी अधिक सुंदर दिखने लगता है। महाबलेश्वर मंदिर, आर्थर सीट, मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील यहां की फेमस जगहों में से एक है। बारिश के बाद यहां के नजारे देखने लायक होते हैं।
पंचगनी (Panchgani)
पंचगनी सहयाद्री पर्वत श्रृंखला के बीच में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। महाराष्ट्र का ये हिल स्टेशन मानसून के दौरान और भी ज्यादा सुंदर नजर आता है। पंचगनी में घूमने के लिए टेबल लैंड, सिडनी पॉइंट, कमलगढ़ किला समेत कई सारी जगह मौजूद हैं। मानसून में आप यहां अपने करीबियों संग आ सकते हैं।
