धरती पर स्वर्ग का एहसास कराती है भारत की ये खूबसूरत घाटी, मानसून में और भी शानदार होता है नजारा

मानसून में नॉर्थ ईस्ट इंडिया हरियाली, धुंध से ढकी पहाड़ियों और सीढ़ीनुमा धान के खेतों की वजह से किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है। आज हम आपको अरुणाचल प्रदेश की एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे जो मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।

Ziro Valley: अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां हरियाली, बादलों की चादर, शांत वातावरण और प्रकृति का अनोखा संगम एक साथ देखने को मिले, तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली (Ziro Valley) आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। नॉर्थ ईस्ट इंडिया की यह खूबसूरत घाटी समुद्र तल से करीब 1,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धान के खेतों, पाइन के जंगलों और अनूठी जनजातीय संस्कृति के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां की खास बात यह है कि मानसून के दौरान यहां की हरियाली कई गुना बढ़ जाती है और पूरी घाटी किसी जन्नत से कम नहीं लगती है। इसलिए आपको इस बार बारिश के मौसम में जीरो वैली (Ziro Valley Arunachal Pradesh) घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

धरती पर स्वर्ग का एहसास कराती है भारत की ये खूबसूरत घाटी, मानसून में और भी शानदार होता है नजारा

मानसून ट्रैवल के लिए क्यों खास है जीरो वैली

बारिश शुरू होते ही जीरो वैली का पूरा नजारा बदल जाता है। धुंध से ढकी पहाड़ियां, बादलों के बीच उभरते देवदार के जंगल, चमकते धान के खेत और छोटी-छोटी जलधाराएं मिलकर ऐसा दृश्य तैयार करती हैं, जिसे कैमरे में कैद करना हर यात्री की पहली पसंद बन जाता है। इस मौसम में घाटी का तापमान भी काफी सुहावना रहता है, जिससे यहां घूमने का अनुभव और भी यादगार बन जाता है।

End of Feed