यात्रा

Best Hill Stations Near Greater Noida: ग्रेटर नोए़डा के पास ये हैं सबसे फेमस हिल स्टेशंस, अगस्त में हॉलिडे से लेकर वीकेंड में घूमने का जरूर बनाएं प्लान

Hill Stations Near Greater Noida: अगर आप ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और वीकेंड और हॉलिडे पर घूमने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको पास के तीन सुंदर हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे। ग्रेटर नोएडा से यहां की दूरी भी 300 किलोमीटर के अंदर है।

Image

Best Hill Stations Near Greater Noida: ग्रेटर नोए़डा के पास ये हैं सबसे फेमस हिल स्टेशंस।

Greater Noida Nearby Hill Stations: ग्रेटर नोएडा यूपी के बड़े शहरों में से एक है और इसका काफी तेजी से विकास हो रहा है। खासतौर से प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को ग्रेटर नोएडा काफी पसंद भी आ रहा है। आज हम आपको ग्रेटर नोएडा के पास घूमने के कुछ ऐसे हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। ग्रेटर नोएडा से इन हिल स्टेशं की दूरी 300 किलोमीटर के अंदर है।

ग्रेटर नोएडा के पास हिल स्टेशंस (Hill Stations Near Greater Noida)

मसूरी (Mussoorie)

अगर आप ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, तो आप वीकेंड या छुट्टियों में घूमने के लिए मूसरी जा सकते हैं। पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी की दूरी ग्रेटर नोएडा से 310 किलोमीटर है। मसूरी का ट्रैवल प्लान आप किसी भी महीने के लिए कर सकते हैं। हालांकि मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय मार्च और जून के बीच है। मसूरी में घूमने के कई ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा, गन हिल, मसूरी झील, हैप्पी वैली और कंपनी गार्डन प्रमुख हैं।

Mussoorie

Mussoorie

नैनीताल (Nainital)

ग्रेटर नोएडा से आप घूमने के लिए नैनीताल का प्लान बना सकते हैं। ग्रेटर नोए़डा से नैनीताल की दूरी करीब 320 किलोमीटर है। घूमने के लिए नैनीताल आने पर आप बोर नहीं होंगे। लोग नैनीताल में घूमने से लेकर हनीमून के लिए आना पसंद करते हैं। यहां का मौसम आपको कभी निराश नहीं करेगा। नैनीताल में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद है, जिनमें नैनी झील, नैना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी, स्नो व्यू प्वाइंट, जू और टिफिन टॉप प्रमुख है। वीकेंड से लेकर हॉलिडे में आप यहां घूमने का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।

Nainital

Nainital

लैंसडाउन (Lansdowne)

ग्रेटर नोएडा से आप घूमने के लिए आप सुंदर से हिल स्टेशन लैंसडाउन आ सकते हैं। ग्रेटर नोएडा से यहां की दूरी 270 किलोमीटर है। समुद्र तल से 1,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन किसी जन्नत से कम नहीं है। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लैंसडाउन मौसम और बादलों के लिए काफी फेमस है। यहां आने पर आपको आपको हरियाली, खूबसूरत पहाड़, जंगल देखने को मिलेंगे। अगर आप हिल स्टेशंस पर घूमना चाहते हैं, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article