Uttarakhand Trip: हरिद्वार से मसूरी तक, मन मोह लेंगी उत्तराखंड की ये 5 खुबसूरत जगह, जून में ऐसे करें एक्सप्लोर

Uttarakhand Trip: गर्मियों में ट्रिप पर जाना हो तो उत्तराखंड से बेहतर जगह कुछ हो ही नहीं सकती। देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड में घूमने के लिए 1-2 नहीं कई सारी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। आइये जानते हैं कि आप जून में उत्तराखंड के किन जगह के 5 हसीन नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं।

Uttarakhand Trip: उत्तराखंड को देवताओं की धरती कहा जाता है। ये राज्य उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। घूमने के लिए तो यहां एक से बढ़कर एक जगह मौजूद हैं। अगर आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार, दोस्त या फिर गर्लफ्रेंड के साथ कहीं जाने की सोच रहे हैं तो उत्तराखंड से बेस्ट जगह कुछ हो ही नहीं सकती है। यहां आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी, साथ ही प्रकृति के हसीन नजारे भी देखने को मिलेंगे। आज हम खास आपके लिए उत्तराखंड की 5 सबसे बेस्ट जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप जून की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Top 5 Places To Visit In Uttarakhand With Photos

1) नैनीताल

कुमाऊं की पर्वतमाला पर स्थित नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए मशहूर है। इस शहर की झीलें, हरियाली और पहाड़ यहां की खूबसूरती को और भी निखार देती है। आप यहां आकर बर्फबारी का आनंद उठाने के साथ साथ बोटिंग आदि का मजा भी ले सकते हैं। यह जगह गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे सुंदर जगहों में से एक है।

End of Feed