मार्च में घूमने का बना रहा है प्लान तो देखें ये टॉप 5 टूरिस्ट स्पॉट, यहां घूम कर खुशनुमा होगी गर्मियों की शुरुआत

गर्मियां शुरु होने से पहले यदि आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे है, तो आपको हमारे बताई ये 5 जगहें जरूर देख लेनी चाहिए। यहां आप अपने यार-दोस्त और फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों पर घूमने का ये सबसे बेस्ट टाइम होता है।

मार्च का महीना शुरू होना वाला है और इसी के साथ सर्दियां हमारा साथ छोड़ने जा रही है वही हल्की गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में यदि आप गर्मियां शुरु होने से पहले यदि आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे है, तो मार्च का महीना आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। अक्सर ट्रिप प्लान कर रहे लोगों का यही सवाल होता है कि मार्च में कहां जाना बेस्ट होगा। तो आइए जानते हैं 5 ऐसी जगह जहां से आप अपनी गर्मियों की शुरुआत कर सकते हैं। यहां आप दोस्तों और फैमिली किसी के साथ भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

plan to visit march

वाराणसी

देश ही नहीं दुनिया का सबसे प्राचीन शहर वाराणसी अपने धार्मिक पर्यटन के लिए एक अलग पहचान रखता है। गंगा नदी के किनारे बसा ये ऐतिहासिक शहर अपने घाटों के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद विश्वनाथ मंदिर में रोजाना हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां आकर आप अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।

End of Feed