यात्रा

IRCTC Tour Package: गर्मी से मिलेगा छुटकारा, सस्ते में कर आएं सिक्किम और दार्जिलिंग की सैर

IRCTC Tour Package 2025: टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ अब बेहद आराम से यात्रा कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। सिक्किम और दार्जिलिंग के साथ आपको कलिम्पोंग की सैर करवाई जाएगी। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: सिक्किम और दार्जिलिंग के साथ ही कलिम्पोंग घूमने के लिए आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम VIBRANT SIKKIM AND DARJEELING EX TRIVANDRUM है जिसे विशेष रूप से घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। फ्लाइट द्वारा आप मनमोहक यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 मार्च 2025 को 08.30 बजे त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट से प्रस्थान और 13.35 बजे IXB हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर आगमन के साथ ही आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

सिक्किम का सबसे बड़ा शहर गंगटोक ऊंचे बर्फीले पहाड़ों, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, मठों और रोमांच के लिए जाना जाता है। गंगटोक के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों - दो द्रुल चोर्टेन, एनची मठ, कंचनजंगा, त्सोमगो झील और रुमटेक मठ की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है। इसके अलावा हिमालय की तलहटी में स्थित कलिम्पोंग हिल स्टेशन जो पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है वहां भी आपको घुमाया जाएगा।

आईआरसीटीसी टूर गाइड की सेवाएं दी जाएंगी। यात्रा बीमा इसी पैकेज में शामिल है। सभी स्थानों पर डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर रहने की व्यवस्था है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 66,800 का पड़ेगा।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 51,800 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 50,150 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 43,400 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEA53 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932024, 8287932082, 8287932064, 8287932114 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article