Places to Visit in March Holi 2025 (मार्च में घूमने की जगहें): होली, रंगों और खुशियों का त्योहार, जिसे भारत में हर साल मार्च के महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। हल्की शुरुआती गर्मी वाला ये वह समय होता है जब पूरा देश रंगों से सराबोर हो जाता है और हर कोई इस उत्सव में शामिल होता है। अब इस खूबसूरत से दृष्य को देखने के लिए आपको भी होली वाले वीकेंड में ट्रेवल करना तो बनता ही है। तो अगर आप इस बार होली के मौके पर कुछ अलग और यादगार अनुभव चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप इस रंगीन त्योहार को खास तरीके से मना सकते हैं और मार्च के महीने में आपको यहां पर विजिट करना ही करना चाहिए।
March Must Visit Places For Holi 2025
मथुरा-वृंदावन, बर्साना उत्तर प्रदेश
मथुरा और वृंदावन को होली का जन्मस्थान माना जाता है। यहां होली का उत्सव पूरे एक सप्ताह तक चलता है। बांके बिहारी मंदिर में होली का खास आयोजन होता है, जहां भक्तों पर रंग और फूल बरसाए जाते हैं। बर्साना की "लट्ठमार होली" दुनिया भर में मशहूर है। यहां होली का त्योहार राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी से जुड़ा है। महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं और पुरुष ढाल से खुद को बचाते हैं। यह अनूठा रिवाज हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
जयपुर, राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में होली का त्योहार बहुत ही ज्यादा राजसी अंदाज में मनाया जाता है। यहां के सिटी पैलेस में होली का बहुत ही ज्यादा ग्रैंड आयोजन होता है, जहां पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगों की बहार देखने को मिलती है। जयपुर की होली में राजपूताना संस्कृति की झलक साफ दिखती है।
शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन में होली को "बसंत उत्सव" के रूप में मनाया जाता है। यहां होली के दिन छात्र और शिक्षक मिलकर पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत करते हैं। यह अनूठा उत्सव प्रकृति और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है। जरूर ही आपको ये वाली होली का भी अनुभव करना ही चाहिए।
हम्पी, कर्नाटक
हम्पी, जो अपने ऐतिहासिक खंडहरों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, होली के दौरान एक अलग ही रूप धारण कर लेता है। यहां होली का त्योहार शांत और आध्यात्मिक माहौल में मनाया जाता है। हम्पी में होली के दौरान स्थानीय लोग पारंपरिक गीत गाते हैं और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर त्योहार मनाते हैं।
पुष्कर, राजस्थान
पुष्कर, जो अपने पवित्र सरोवर और मंदिरों के लिए जाना जाता है, होली के दौरान एक रंगीन मेले में बदल जाता है। यहां होली के दिन साधु-संत और पर्यटक मिलकर रंग खेलते हैं। पुष्कर की होली में आध्यात्मिकता और उल्लास का अनोखा मेल देखने को मिलता है।
आनंदपुर साहिब, पंजाब
पंजाब के आनंदपुर साहिब में होली को "होला मोहल्ला" के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार सिख समुदाय के लिए बहुत खास होता है। यहां निहंग सिखों की तलवारबाजी और घुड़सवारी की प्रस्तुति देखने को मिलती है। होला मोहल्ला का यह उत्सव बहादुरी और समुदाय की भावना को दर्शाता है।
जरूर ही आपको देश भर में होने वाले इन अनूठे होली सेलिब्रेशन्स का हिस्सा बनना ही चाहिए। और इस मार्च के लिए अभी से अपना ट्रेवल प्लान कर लेना चाहिए।
