Rajasthan Amarnath: राजस्थान का अमरनाथ कहलाती है ये गुफा, जहां परशुराम को शिव जी से मिला था अक्षय तरकश

Rajasthan Amarnath Parshuram Mahadev Cave: राजस्थान की अरावली पहाड़ियों में बसा परशुराम महादेव गुफा मंदिर एक खास धार्मिक और ट्रैवल डेस्टिनेशन है। हरी-भरी पहाड़ियों, ट्रेकिंग और शांत वातावरण के बीच यह जगह सावन में और भी आकर्षक हो जाती है।

Rajasthan Amarnath Parshuram Mahadev Cave: सावन का महीना आते ही मन अपने आप भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। ऐसे समय में अगर कहीं घूमने का प्लान बने, तो क्यों ना ऐसी जगह चुनी जाए जहां आस्था भी हो और सुकून भी। राजस्थान की अरावली पहाड़ियों के बीच बसा परशुराम महादेव गुफा मंदिर ऐसी ही एक जगह है। इसे “राजस्थान का अमरनाथ” कहा जाता है और इसके पीछे एक खास वजह भी है। मान्यता है कि यहीं पर भगवान शिव ने परशुराम को अक्षय तरकश और दिव्य शक्तियां दी थीं। यहां पहुंचने का सफर थोड़ा चुनौती भरा जरूर है, लेकिन जो शांति और खूबसूरती यहां मिलती है, वो हर थकान भुला देती है।

Rajasthan Amarnath Parshuram Mahadev Cave

परशुराम महादेव गुफा जहां मिला अक्षय तरकश

क्यों खास है ये गुफा मंदिर

राजसमंद और पाली जिले की सीमा पर स्थित यह गुफा मंदिर प्रकृति की गोद में बसा है। यहां का शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है, यानी अपने आप प्रकट हुआ। खास बात ये है कि पहाड़ से टपकता पानी लगातार इसका अभिषेक करता रहता है। यही कारण है कि लोग इसे शिवजी का जीवंत धाम मानते हैं।

End of Feed