Honeymoon Destination: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कूर्ग, कर्नाटक में अपना हनीमून सेलिब्रेट किया है। यह यात्रा उनके भव्य विवाह के बाद एक विशेष पल था जिसमें रश्मिका ने अपने 30वें जन्मदिन का भी जश्न मनाया। कूर्ग, जिसे स्थानीय लोग कोडागु के नाम से जानते हैं, रश्मिका का जन्मस्थान भी है। ऐसे में अपने पति के साथ इस जगह पर लौटना उनके लिए इमोशनल और पर्सनल एक्सपीरियंस भी रहा होगा।
कूर्ग की खूबसूरती
जिन्हें कूर्ग की खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली का अनुभव करना है, उनके लिए ईवॉल्व बैक कूर्ग रिसॉर्ट एक बेहतरीन विकल्प है। यह रिसॉर्ट 300 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कॉफी और मसालों की खेती की जाती है। यहां की वास्तुकला कोडवा शैली की है और शहर की भागम-भाग से दूर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच दो पल चैन से बिता सकते हैं।
इस रिसॉर्ट के सबसे महंगे बंगलों में से एक, लिली पूल बंगला है जहां विजय और रश्मिका ठहरे थे। एक रात स्टे की कीमत यहां लगभग ₹1,03,000 रुपए के आसपास है। जिसमें नाश्ता और रात का खाना शामिल रहता है। इस बंगले में एक निजी पूल भी है। इसके अलावा आप आसपास के जंगलों के दृश्य देख सकते हैं जो यहां के माहौल को रोमांटिक बनाता है।
भारत का स्कॉटलैंड
कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, और सच में ये जगह अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और खूबसूरत झरनों के लिए काफी फेमस है। अगर यहां घूमने जाएं तो ऐबी जलप्रपात, राजा की बैठक, दुबारे हाथी शिविर और नामद्रोलिंग मठ (गोल्डन मंदिर) जरूर देखें। इसके अलावा मंडलपट्टी शिखर का नजारा भी बहुत शानदार होता है वहां का व्यू भी काफी जबरदस्त होता है। इसके अलावा मडिकेरी किला और तलाकावेरी भी घूमने लायक बहुत ही खास जगहें हैं। यहां आपको नेचर और कल्चर दोनों का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएगा।
विवाह की खुशियां
बता दें कि विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की और बाद में कूर्ग में एक रिसेप्शन आयोजित किया, जहां रश्मिका ने पारंपरिक कोडागु साड़ी पहनी। कूर्ग की यह यात्रा उनके विवाह का एक स्वाभाविक विस्तार थी, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ अधिक गहराई से जुड़ सके। कूर्ग की पहाड़ियों में बिताया गया यह समय उनके लिए किसी सुनहरा पल से कम नहीं होगा।
