कम बजट और पार्टनर भी खुश! वैलेंटाइन पर घूम आएं ये 5 रोमांटिक और खूबसूरत जगहें

वेलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए यदि आप कोई ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आपको ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए। क्योंकि आज हम आपको देश की 5 किफायती और रोमांटिक डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं।

Budget Friendly Romantic Destinations in India: जैसे-जैसे वेलेंटाइन वीक करीब आता है, कपल्स के मन में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इस बार कहां चलें। जहां रोमांस भी भरपूर हो और खर्च भी कम हो। क्योंकि बहुत से लोग सोचते हैं कि रोमांटिक ट्रिप का मतलब महंगे होटल, फ्लाइट और जेब पर पड़ने वाला भारी खर्च। लेकिन वह पूरी तरह सच नहीं है। क्योंकि भारत में कई ऐसे खूबसूरत, सुकून भरे और बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप इस बार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Budget couple trip in India

रोमांटिक और खूबसूरत जगहें

ऋषिकेश

दिल्ली-NCR से ऋषिकेश ट्रिप बजट-ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प है। गंगा किनारे कैंपिंग करना, शांत वातावरण और ठंडी हवाएं वेलेंटाइन वीक को खास बना देती हैं। यहां आप कैंडल-लाइट डिनर का भी मजा कम खर्च में ले सकते हैं। यदि आपको शांति के साथ कुछ पल नेचर के पास बिताने हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।

आगरा

बात प्यार के दिन की हो और आगरा का नाम सामने न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले कपल्स वैलेंटाइन वीक में आगरा का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको प्यार का नायाब नमूना ताजमहल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आगरा शहर में रहना और खाना भी काफी किफायती दामों में हो सकता है।

लैंसडाउन

यदि आप चाहते हैं कि वैलेंटाइन कुछ शांति, प्रकृति और सुकून से भरा हो, तो इस बार आपको लैंसडाउन का प्लान बना लेना चाहिए। यह एक शांत हिल स्टेशन है जहां भीड़-भाड़ नहीं होती और आप अपने साथी के हाथ में हाथ डाले ऊंचे चीड़ के जंगलों में लंबी सैर कर सकते हैं। यहां बजट होमस्टे भी मिल जाते हैं, जिससे जेब पर बोझ भी ज्यादा नहीं पड़ता।

पुष्कर

राजस्थान का पुष्कर सिर्फ धार्मिक यात्रा के लिए जाना जाता है, यह एक रोमांटिक ट्रिप के लिए भी शानदार जगह है। यहां पवित्र झील के किनारे बैठकर सूर्यास्त देखना, रेत में ऊंट की सवारी और स्ट्रीट फूड का मजा लेना सस्ती और यादगार यात्रा अनुभव देता है।

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल की एक डेस्टिनेशन दार्जिलिंग चाय के बागानों के लिए एक अलग पहचान रखने वाला हिल स्टेशन है। वैलेंटाइन वीक में चाय के बागानों में पार्टनर के साथ टहलना और टाइगर हिल से सनराइज का नजारा लेना आपको हमेशा याद रहने वाला है।

End Article
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस औ...

End of Feed