अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने करोड़ों ग्राहकों के लिए अपने Premium Lite प्लान में काफी बड़ा बदलाव किया है। यूट्यूब ने अब अपने इस यूट्यूब प्लान में दो जरूरी फीचर्स दे दिए हैं। अब आपको इसमें Background Play और Offline Downloads की सुविधा भी मिलेगी। यूट्यूब ने इन फीचर्स को जोड़ने का फैसला यूजर की फीडबैक के आधार पर लिया है।
YouTube Premium Lite अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतरह हो गया है। कंपनी जल्द ही इस अपडेट को सभी मार्केट में रोलआउट करेगी। आइए आपको बताते हैं कि अब आपको वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान यूट्यूब प्रीमियम प्लान में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
अब मिलेंगे यह फायदे
यूट्यूब ने अपने ऑफिशियल ऐलान में बताया कि प्रीमियम लाइट में अब यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर फायदे मिलेंगे। अब यूजर्स को इस प्लान में बैकग्राउंड प्ले का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर आप वीडियो देखते समय ऐप को मिनिमाइज या फिर स्क्रीन लॉक करते हैं तो तो भी वीडियो रुकेगा नहीं। यूट्यूब का यह नया फीचर पॉडकॉस्ट या फिर इंटरव्यूज सुनने वालों के लिए एक यूजफु फीचर हो सकता है।
नए अपडेट के साथ ही यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। इस अपडेट के बाद आप अपने फेवरेट वीडियोज को बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को अब लाइट प्लान में वीडियो देखने का एक्सपीरियंस लगभग-लगभग प्रीमियम जैसा होगा। हालांकि यूट्यूब म्यूजिक लवर्स के लिए अभी भी वीडियो के लिए यूट्यूब प्रीमियम प्लान लेना जरूरी है।
यूट्यूब प्रीमियम प्लान की कीमत
आपको बता दें कि YouTube Premium Lite प्लान की कीमत ₹89/महीना से शुरू होती है। वहीं अगर रेगुलर YouTube Premium प्लान की कीमत की बात करें तो इसके लिए आपको 149 रुपये मंथली खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप रेगुलर प्लान लेते हैं तो आपको सभी वीडियो पर बिना विज्ञापन के वीडियो देखने का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा इसमें YouTube Music प्रीमियम, बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड की सुविधा देखने को मिलती है।
