अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। इनफिनिक्स की तरफ से कुछ दिन पहले ही Infinix Note Edge 5G को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इनफिनिक्स का यह मिडरेंज स्मार्टफोन कई सारे दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें आपको लेटेस्ट Android 16-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) XOS 16 का सपोर्ट दिया गया है।
अगर आप डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग के लिए एक दमदार स्मार्टफोन चाहते हैं तो Infinix Note Edge 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है जो आपको सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाने में भी बड़ी मदद करने वाला है। आइए आपको इसमें मिलने वाले स्टोरेज वेरिएंट और उनकी कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
Infinix Note Edge 5G की कीमत
Infinix Note Edge 5G में आपको तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। इसका बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 21,999 खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा आपको 8GB रैम और 128GB के लिए 23,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसका टॉप मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसके लिए 25,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Infinix Note Edge 5G डिस्काउंट ऑफर
आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इसमें लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर ऑप्शन दिया है। इसमें मिलने वाले ऑफर की बात करें तो कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत SBI और ICICI के बैंक कार्ड पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
Infinix Note Edge 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच की LTPS 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
- डिस्प्ले में आपको 120Hz की रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है।
- स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है।
- इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें 6500mAh की बैटरी मिलती है।
