क्या आप भी यूट्यूब पर बढ़ते विज्ञापनों से परेशान हो चुके हैं? क्या आप भी यूट्यूब पर एक के एक-एक करके आने वाले तीन विज्ञापनों से परेशान हैं? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो का आधिकारिक ब्राउजर JioSphere, जिसे कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था, एक इन-बिल्ट Ad Blocker के साथ आता है। इसकी मदद से आप बिना किसी विज्ञापन के यूट्यूब वीडियो का आनंद ले सकते हैं, वह भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप को इंस्टॉल किए और बिना YouTube Premium के पैसे खर्च किए।
Watch Youtube ads free/Photo- AI IMAGE
क्यों बड़े काम का है JioSphere?
यूट्यूब पर विज्ञापनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव खराब होता है। जबकि YouTube Premium एक आधिकारिक विकल्प है, हर कोई इसके लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहता। ऐसे में JioSphere ब्राउजर का इन-बिल्ट Ad Blocker एक आसान और मुफ्त समाधान है, जो आपको स्मूथ और एड-फ्री स्ट्रीमिंग देता है।
JioSphere पर एड-फ्री यूट्यूब देखने का तरीका
JioSphere डाउनलोड करें
गूगल प्ले स्टोर या Jio App Store पर जाएं।
JioSphere Browser सर्च करके इंस्टॉल करें।
इंस्टॉल होने के बाद ऐप ओपन करें।
Ad Blocker ऑन करें
नीचे दिए गए तीन-लाइन वाले मेन्यू (हैम्बर्गर आइकन) पर टैप करें।
Settings > Privacy & Security पर जाएं।
Ad Blocker को ऑन कर दें।
इसके बाद अधिकतर विज्ञापन, जिनमें यूट्यूब ऐड भी शामिल हैं, ब्लॉक हो जाएंगे।
JioSphere में यूट्यूब खोलें
YouTube ऐप की बजाय www.youtube.com को JioSphere में खोलें।
चाहें तो अपने गूगल अकाउंट से साइन-इन करें। अब वीडियो बिना पॉप-अप और मिड-रोल ऐड्स के चलेंगे। बेहतर अनुभव के लिए इसमें Desktop Mode का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपको पीसी जैसी फीलिंग मिले। यूट्यूब को ब्राउजर की होम स्क्रीन पर क्विक शॉर्टकट बना सकते हैं। इसके अलावा रात में आराम से देखने के लिए Dark Mode ऑन कर सकते हैं। यह Ad Block केवल ब्राउजर में काम करता है, यूट्यूब ऐप में नहीं।
