YouTube ने कराई मौज, अब 27 लैंग्वेज में डब कर पाएंगे वीडियो, क्रिएटर्स की हुई बल्ले-बल्ले
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 5, 2026, 09:58 PM IST
यूट्यूब ने करोड़ों यूजर्स के लिए एआई बेस्ड नया फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स वीडियो को 27 अलग-अलग भाषाओं में अपलोड कर सकेंगे। नए फीचर का बड़ा फायदा यह होगा कि वीडियो ऑटोमैटिकली ही दूसरी भाषाओं में डब हो जाएंगे।
यूट्यूब ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी सहूलियत। (फोटो क्रेडिट-Digit)
यूट्यूब दुनिया में सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। जब भी किसी को कोई नई चीज वीडियो के थ्रू समझनी पड़ती है तो ज्यादातर लोग यूट्यूब का ही सहारा लेते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए समय-समय पर यूट्यूब नए नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी समस्या को सॉल्व कर दिया है। अब यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए भाषा किसी भी तरह की रुकावट नहीं बनेगी।
यूट्यूब ने करोड़ों यूजर्स के लिए एआई बेस्ड नया फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स वीडियो को 27 अलग-अलग भाषाओं में अपलोड कर सकेंगे। नए फीचर का बड़ा फायदा यह होगा कि वीडियो ऑटोमैटिकली ही दूसरी भाषाओं में डब हो जाएंगे। यूट्यूब के नए फीचर में क्रिएटर्स भारतीय भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाएं भी चुन सकते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि वीडियो की रीच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और साथ ही प्लेटफॉर्म को नई ऑडियंस मिलने में भी मदद मिलेगी।
गूगल ने अपने नए फीचर की जानकारी अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में दी। इस ब्लॉग के अनुसार, यूट्यूब का यह फीचर 27 भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि दुनियाभर में करीब 60 लाख लोग हर दिन ऐसे ऑटो डब किए गए होते हैं और जिनकी लेंथ कम से कम 10 मिनट की होती है। आपको बता दें कि इस ऑटो-डब फीचर को पहली बार दिसंबर महीने में टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया था।
कई भाषाओं में डब होंगी वीडियो
आपको बता दें कि एआई फीचर के साथ ही यूट्यूब की तरफ से एक एक्सप्रेसिव स्पीच फीचर भी लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से कंटेंट क्रिएटर्स अपने यूट्यूब चैनल के वीडियो को 8 भाषाओं में डब कर सकते हैं। इन भाषाओं में अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश शामिल हैं।
वहीं ऑटो डबिंग फीचर की मदद से कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो को बिना कॉपीराइट क्लेम के कई भाषाओं में अपलोड कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए वीडियो को अरबी, बंगाली, चीनी, पारंपरिक चीनी, डच, फ्रेंच, जर्मन, हिब्रू, हिंदी, इंडोनेशियाई, इतालवी, जापानी, कोरियाई, मलयालम, पोलिश, पुर्तगाली, पंजाबी, रोमानियाई, रूसी, स्पेनिश, स्वाहिली, तमिल, तेलुगू, थाई, तुर्की, यूक्रेनी, उर्दू और वियतनामी भाषाओं में डब कर के अपलोड किया जा सकता है।