Jio ने खत्म कर दी मोबाइल रिचार्ज बड़ी टेंशन, 90 दिन तक नहीं लेना पड़ेगा नया प्लान
जियो के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के शानदार रिचार्ज प्लान्स हैं। आज हम आपको जियो के दो ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 90 दिनों से ज्यादा की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
मोबाइल रिचार्ज प्लान की बात हो और जियो का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। आज हम आपको जियो के दो ऐसे रिचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आपको कम कीमत में काफी कुछ ऑफर किया जाता है।
Jio, Recharge Plan, Reliance Jio, Recharge, Jio Plan, Jio Best Plan, Recharge Plan Offer, Telecom News, Jio 90 Days Plan, Jio Cheapest Plan, Reliance Jio 90 Days Plan, Jio New Offer, Jio Offers Today, Jio 899 Plan, Jio 999 Plan Offer, jio Calling Plan
मोबाइल यूजर्स को महंगे रिचार्ज प्लान को बार-बार न खरीदना पड़े इसके लिए जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं।
जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स भी हैं जिसमें आपको 90 दिन या फिर इससे ज्यादा की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। अगर आप अधिक पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं जियो के यह प्लान्स आपको बड़ी राहत देंगे।
Jio Rs 899 Plan Offer: अगर आप कम कीमत में लंबे दिनों तक अपने जियो सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं तो आप 899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
इसके साथ ही इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 90 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको हर दिन चैटिंग के लिए 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान में आपको रेगुलर 180GB डेटा के साथ 20GB डेटा एक्स्ट्रा भी दिया जाता है।
जियो इस सस्ते रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। आपको रिचार्ज प्लान के साथ जियो टीवी, जियो हॉट स्टार और Pro Google Gemini AI टूल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Jio Rs 999 Plan Offer: 90 दिन से ज्यादा दिन की वैलिडिटी वाला एक और जियो के पोर्टफोलियो में मौजूद है। 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 98 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो इसमें 98 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। प्लान में आपको कुल 196GB डेटा मिलता है जिससे आप हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
899 वाले प्लान की ही तरह इस प्लान में भी आपको एडिशनल बेनिफिट्स दिए जाते हैं। इसमें भी आपको 35100 रुपये की कीमत वाला Pro Google Gemini AI का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
कैसे होता है Swimming Pool का पानी Blue, क्या सच में मिलाया जाता है नीला रंग
10-20 नहीं अगले महीने इंडियन एयरफोर्स के लिए बनकर तैयार हो जाएंगे इतने फाइटर जेट्स, दुश्मन देश को फिर रुलाएगा मई
15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान, जानें कितने बजे होगा मैच
धड़धड़ाती नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, 13 मिनट में पहुंचाएगी डायरेक्ट कानपुर सेंट्रल; बस के किराए में करें AC ट्रेन में सफर
भारत की सबसे छोटी ट्रेन; कछुए से भी धीमी है रफ्तार! लेकिन शानदार सफर जिंदगी भर याद रहेगा
'ऐसा स्वागत कई सालों तक हमारे लोगों को रहेगा याद', कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी; रमजान की दी शुभकामनाएं
कैसे होता है Swimming Pool का पानी Blue, क्या सच में मिलाया जाता है नीला रंग
10-20 नहीं अगले महीने इंडियन एयरफोर्स के लिए बनकर तैयार हो जाएंगे इतने फाइटर जेट्स, दुश्मन देश को फिर रुलाएगा मई
महाकाल दर्शन से पहले करें बाबा वृद्धकालेश्वर के दर्शन, तभी पूर्ण मानी जाती है उज्जैन यात्रा
15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान, जानें कितने बजे होगा मैच
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited