स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब डेली रूटीन के कई सारे छोटे बड़े काम स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। हालांकि अभी भी इनका ज्यादातर इस्तेमाल कॉलिंग, चैटिंग, सोशल मीडिया और इंटरनेट चलाने के लिए ही किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आजकल के स्मार्टफोन इतने ज्यादा स्मार्ट हो चुके हैं कि ये बड़ी मशीनों का काम चुटकियों में कर देते हैं।
स्मार्टफोन कई सारे काम में आपकी मदद कर सकता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)
इस सुपरडिवाइस के 24 घंटे तक साथ होने के बाद भी लोग इसका लिमिटेड इस्तेमाल करते हैं। लगभग 99% लोग स्मार्टफोन की असली ताकत से अनजान हैं। आइए आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताते जिससे आप अपने स्मार्टफोन की असली ताकत को समझ सकते हैं।
फोन बनेगा रिमोट कंट्रोल
आजकल के स्मार्टफोन्स में IR ब्लास्टर नाम का फीचर मिलता है। अगर आपके फोन में भी यह फीचर है तो आप अपने फोन को यूनिवर्सल रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप अपने फोन से टीवी, पंखा, एसी समते उन सभी डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं जो रिमोट से चलते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार अलग-अलग डिवाइसेस के लिए रिमोट कंट्रोल ढूंढ़ना नहीं पड़ेगा।
वेबकैम का काम करेगा स्मार्टफोन
आज से कुछ सालों पहले तक डेस्कटॉप और लैपटॉप में बड़े-बड़े वेबकैम का इस्तेमाल किया जाता था। आज भी कई सारे लैपटॉप में एवरेज कैमरा दिया जाता है। ऐसे में आप अपने फोन में इनबिल्ट ऐप या फिर LinkMyPhone जैसे ऐप्स की मदद से अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप से कनेक्ट करके बतौर वेबकैम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्मार्टफोन बन सकता है कंप्यूटर
आज के समय में आने वाले स्मार्टफोन कंप्यूटर की तरह काम करने की भी क्षमता रखते हैं। लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में आपको डेस्कटॉप मोड दिया जाता है। आप इस फीचर के साथ फोन की स्क्रीन को कंफ्यूटर की स्क्रीन की तरह बदल सकते हैं। आप इस मोड को ऑन करने के बाद फोन में कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट करके कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार में डैशकैम की तरह करें इस्तेमाल
आप अपने पुराने स्मार्टफोन कार में डैशकैम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको बस एक फोन स्टैंड की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आप बिना किसी ऐप के ही डैशकैम की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर आपको डैशकैम के नाम से कई सारी ऐप्स मिल जाएंगी जिन्हें यूज करके आप एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्कैनर मशीन की तरह करें इस्तेमाल
कुछ सालों पहले तक किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए साइबर कैफे की तरफ भागना पड़ता था लेकिन अब यह काम आसानी से स्मार्टफोन ही कर सकता है। आजकल के समय में आने वाले एडवांस कैमरा फीचर्स आपके किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकते हैं।
