AC दिन-रात चला रहे हैं तो इस एक पार्ट का रखें खास ध्यान, ब्लास्ट की बन सकता है बड़ी वजह

भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर जमकर इस्तेमाल होता है। अगर एसी न हो तो जून की इस चिलचिलाती धूप वाली गर्मी में घर के अंदर रह पाना नामुमकिन है। अगर आप इस गर्मी एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jun 4 2026, 18:13 IST
दरअसल कई बार गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर में खराबी और कई बार ब्लास्ट की खबरें सामने आती रहती हैं। इसकी एक बड़ी वजह है उसकी सही तरीके से देखभाल न कर पाना।Image Credit : IStock01 / 08

दरअसल कई बार गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर में खराबी और कई बार ब्लास्ट की खबरें सामने आती रहती हैं। इसकी एक बड़ी वजह है उसकी सही तरीके से देखभाल न कर पाना।

अगर आप बढ़ते हुए तापमान के दौरान एसी की देखभाल करने में लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए आपको एयर कंडीशनर के एक ऐसे पार्ट्स के बारे में बताते हैं जिसमें गंदगी होने की वजह से ब्लास्ट हो सकता है।Image Credit : IStock02 / 08

अगर आप बढ़ते हुए तापमान के दौरान एसी की देखभाल करने में लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए आपको एयर कंडीशनर के एक ऐसे पार्ट्स के बारे में बताते हैं जिसमें गंदगी होने की वजह से ब्लास्ट हो सकता है।

आपको बता दें कि अगर आप एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको समय-समय पर इसके फिल्टर को चेक करते रहना चाहिए। फिल्टर में लगी गंदगी एसी को बड़ा नुकसान करा सकती है।Image Credit : IStock03 / 08

आपको बता दें कि अगर आप एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको समय-समय पर इसके फिल्टर को चेक करते रहना चाहिए। फिल्टर में लगी गंदगी एसी को बड़ा नुकसान करा सकती है।

कई बार लोग सोचते हैं कि फिल्टर को सिर्फ सीजन में एक बार ही साफ करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है। बढ़ती गर्मी के साथ ही फिल्टर में गंदगी भी बहुत अधिक जमने लगती है। ऐसे में इसकी अधिक केयर करना पड़ता है।Image Credit : IStock04 / 08

कई बार लोग सोचते हैं कि फिल्टर को सिर्फ सीजन में एक बार ही साफ करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है। बढ़ती गर्मी के साथ ही फिल्टर में गंदगी भी बहुत अधिक जमने लगती है। ऐसे में इसकी अधिक केयर करना पड़ता है।

अगर आप अधिक दिनों तक फिल्टर की सफाई नहीं करते हैं इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से कूलिंग तो कम हो ही जाती है और लेकिन इससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है।Image Credit : IStock05 / 08

अगर आप अधिक दिनों तक फिल्टर की सफाई नहीं करते हैं इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से कूलिंग तो कम हो ही जाती है और लेकिन इससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है।

फिल्टर में गंदगी जमा होने से एसी के सबसे जरूरी पार्ट कंप्रेसर में काफी ज्यादा प्रेशर बढ़ जाता है। अगर यह गंदगी लंबे समय तक फिल्टर में जमा रहती है तो कंप्रेशर का तापमान बहुत अधिक बढ़ने की वजह से वह ब्लास्ट कर सकता है और एसी में आग लग सकती है।Image Credit : IStock06 / 08

फिल्टर में गंदगी जमा होने से एसी के सबसे जरूरी पार्ट कंप्रेसर में काफी ज्यादा प्रेशर बढ़ जाता है। अगर यह गंदगी लंबे समय तक फिल्टर में जमा रहती है तो कंप्रेशर का तापमान बहुत अधिक बढ़ने की वजह से वह ब्लास्ट कर सकता है और एसी में आग लग सकती है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसी के फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए। यह भी पूरी तरह से एसी के इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आप सिर्फ 7-8 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 4-6 सप्ताह में फिल्टर को जरूर साफ करना चाहिए।Image Credit : IStock07 / 08

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसी के फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए। यह भी पूरी तरह से एसी के इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर आप सिर्फ 7-8 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 4-6 सप्ताह में फिल्टर को जरूर साफ करना चाहिए।

अगर आप इस भीषण गर्मी में 10-12 घंटे तक एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप आपको करीब 3 सप्ताह में ही फिल्टर को चेक करना चाहिए। अगर इसमें गंदगी है तो उसे बाहर निकाल कर साफ कर लें। इससे आपको अधिक कूलिंग मिलेगी और कमरा जल्द ठंडा होगा।Image Credit : IStock08 / 08

अगर आप इस भीषण गर्मी में 10-12 घंटे तक एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप आपको करीब 3 सप्ताह में ही फिल्टर को चेक करना चाहिए। अगर इसमें गंदगी है तो उसे बाहर निकाल कर साफ कर लें। इससे आपको अधिक कूलिंग मिलेगी और कमरा जल्द ठंडा होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!