टेक एंड गैजेट्स

Ghibli का कहें बाय-बाय, Google का ये टूल फोटो से बना देगा वीडियो, जानें तरीका

कुछ समय पहले Ghibli ने जमकर धमाला मचाया था। Ghibli के लॉन्च होते ही सोशल मीडिया में एनिमेटेड फोटोज की बाढ़ सी आ गई थी। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिससे आप अपनी फोटो को वीडियो में बदल सकते हैं। इस एआई वीडियो में आपको आवाज भी मिलेगी।

Image

गूगल के नए फीचर से आप कुछ ही सेकंड में फोटो से वीडियो बना सकते हैं।

कुछ महीने पहले Ghibli फोटोज ने जमकर धमाल मचाया था। Ghibli Images की दीवानगी लोगों पर ऐसी चढ़ी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर एनिमेटेड फोटोज की बाढ़ सी आ गई थी। Ghibli एक ऐसी तकनीक है जिसमें आप किसी भी फोटो को एनिमेटेड फोटो में कनवर्ट कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें आपको किसी भी फोटो से वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।

आपको बता दें कि गूगल अपने Gemini AI असिस्टेंट यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लेकर आया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी फोटो को कुछ सेकंड के छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। मतलब अब आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी भी फोटो को आसानी से वीडियो में कनवर्ट कर सकते हैं। गूगल के इस फीचर से करोड़ों यूजर्स को फायदा मिलने वाला है। फोटो से वीडियो बनाने का यह फीचर गूगल के नए वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3 पर आधारित है।

इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

अगर आपके पास Google Gemini का Ultra या फिर Pro प्लान है तो आप इस फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको बस एक फोटो अपलोड करनी है और इसके बाद आपको कुछ शब्दों का प्रॉम्प्ट देना होगा। आप जैसा डिस्क्रिप्शन देंगे यह टूल आपकी फोटो को उसी के आधार पर वीडियो में बदल देगा। ध्यान रहे कि आप जितना ज्यादा में डिटेल देंगे आपकी वीडियो उतनी ही अच्छी बनेगी।

ऐप में जल्द होगा रोलआउट

Google Gemini आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर फोटो को 8 सेकंड के वीडियो में बदल देगी। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो में आपको आवाज भी मिलेगी। आपको बता दें कि 720p रेजोल्यूशन और 16:9 लैंडस्केप फॉर्मेंट में बनेगा। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि आप इसे जेमिनी के वेब वर्जन पर ही यूज कर पाएंगे। हालांकि कुछ ऐसी लीक्स भी सामने आ रही हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे जेमिनी मोबाइल ऐप पर भी रोलआउट किया जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article