टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S24 Ultra में हुआ बड़ा Price Cut, 200MP कैमरे वाले फोन को सस्ते में घर लाएं

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट हुआ है। Amazon Prime Day सेल के आखिरी दिन इस स्मार्टफोन पर हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आप कुछ शर्तों के साथ इस स्मार्टफोन को 30 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Image

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है। 200 मेगापिक्सल कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह से ज्यादातर लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। अगर आपके मन में इसे खरीदने की चाहत है तो आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन ने अपने प्राइम डे सेल के आखिरी दिन Galaxy S24 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट कर दिया है। अब आप इसे हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में सिर्फ कैमरा ही नहीं बल्कि प्रोसेसर, डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज सभी कुछ टॉप नॉच दिया गया है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं या फिर ऑनलाइन गेमिंग करते हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट चॉइस होने वाला है। प्राइम डे सेल के मौके पर अमेजन इस स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर्स दे रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में हुआ प्राइस कट

अमेजन प्राइम डे सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 12 जुलाई से हुई थी। सेल के अंतिम दिन अमेजन Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर हैवी डिस्काउंट ऑफर लेकर आ गया है। वेबसाइट पर इस 200 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन को 1,34,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो इसे आधे से भी कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 38% का हैवी डिस्काउंट दे रहा है। इस बंपर प्राइस कट के बाद आप इसे सिर्फ 83,875 रुपये में ही खरीद सकते हैं। अगर आप बैंक ऑफर का लाभ लेते हैं तो एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अमेजन इस फोन पर 2516 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। इसके अलावा सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर आपको 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 3,776 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

30 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौक

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर अमेजन एक ऐसा ऑफर भी दे रहा है जिससे आप इस फोन को करीब 30 हजार रुपये में ही खरीदकर घर ले जा सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 52,000 रुपये का तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रही है। अगर आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप इस लखटकिया स्मार्टफोन को 30 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम डिजाइन दिया गया है। इसमें आपको बैक में ग्लास पैनल मिलता है।
  • स्मार्टफोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है।
  • इसमें आपको 6.8 इंच की डायनेमिक एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी गई है।
  • डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रायड 14 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड भी कर सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन 200+10+50+12 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 45W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article