आ रहा है 9000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, स्लिम होगी डिजाइन, यह कंपनी करेगी कमाल

Smartphone with 9000mah battery: एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi की प्रतिद्वंदी कंपनी Honor भी एक बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि Honor, 10,000mAh की बैटरी के साथ फोन को लॉन्च करेगी और इस फोन को Honor Power 2 के नाम से पेश किया जा सकता है।

Biggest Battery Phone: यदि आपकी भी शिकायत है कि आपके स्मार्टफोन की क्षमता कम है जिससे आपको फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ रहा है तो आपकी यह शिकायत जल्द ही दूर होगी। अब Xiaomi और Honor जैसी कंपनियां बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम कर रही हैं।

एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi एक ऐसे फोन पर काम कर रही है जिसमें 8,500mAh- 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। दावे के मुताबिक इस तरह के फोन में सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी वाली बैटरी मिलेंगी। सबसे खास बात यह है कि बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन की डिजाइन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। फोन अभी की तरह स्लिम ही होंगे।

End of Feed