Infinix इंडिया ने अपने नए फोन Infinix GT 30 5G+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix GT 30 5G+ के साथ बड़ी बैटरी दी गई है और बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Infinix GT 30 5G+ में मीडियाटेक Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन के साथ एलईडी लाइट के साथ Cyber Mecha Design 2.0 मिलता है। इशके साथ GT शोल्डर ट्रिगर भी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...
Infinix GT 30 5G+ की भारत में कीमत
Infinix GT 30 5G+ की भारत में शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। इस कीमत में आफको 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 14 अगस्त से शुरू होगी। Infinix GT 30 5G+ को ब्लेड व्हाइट, साइबर ग्रीन और पल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
Infinix GT 30 5G+ की स्पेसिफिकेशन
Infinix GT 30 5G+ में 6.78 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन के साथ HDR का सपोर्ट है और आंखों की बेहतरी के लिए इसे TÜV Rheinland Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिला है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन है। Infinix GT 30 5G+ के साथ मीडियाटेक Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
इसके अलावा फोन में 8GB LPDDR5X रैम है, जबकि 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 15 आधारित XOS 15 है। फोन को दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसमें Folax AI Voice Assistant, AI Note, AI Gallery, AI Writing Assistant जैसे कई सारे एआई फीचर्स मिलेंगे। गेमिंग के लिए शोल्डर ट्रिगर दिया गया है।
Infinix GT 30 5G+ का कैमरा
Infinix GT 30 5G+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर Mecha Light LED यूनिट्स है जिसे 10 लाइटिंग पैटर्न में कस्टमाइज किया जा सकेगा।
Infinix GT 30 5G+ की बैटरी
Infinix GT 30 5G+ में 5,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Infinix GT 30 5G+ के साथ बायपास चार्जिंग है और 10W रिवर्स वायर चार्जिंग भी है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और IP64 की रेटिंग मिली है जो कि डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट के लिए है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलेगा।
