टेक एंड गैजेट्स

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes: स्पेशल वीडियो स्टेटस से अपने भाई-बहन को कहें हैप्पी रक्षाबंधन, छिपाए नहीं छिपेगी मुस्कान

Happy Raksha Bandhan Wishes Whatsapp Video Status Download: इस रक्षाबंधन 2025 पर, सिर्फ राखी ही नहीं बांधें बल्कि डिजिटल तरीके से भी भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करें-क्योंकि कुछ यादें वीडियो में कैद होने पर सालों तक मुस्कान देती रहती हैं। यहां स्पेशल वीडियो डाउनलोड करने और एडिट करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes (image-istock)

Happy Raksha Bandhan Wishes Whatsapp Video Status Download: 9 अगस्त 2025 यानी आज भारत में रक्षाबंधन का पावन त्यौहार धूमधाम से मनाया जाए रहा है। यह दिन भाई-बहनों के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। बचपन की नोक-झोंक से लेकर एक-दूसरे के राज छुपाने और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने तक-राखी का रिश्ता हमेशा खास रहता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने भाई-बहन को और भी स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस बेहतरीन तरीका हो सकता है। यहां हम आपको राखी 2025 (happy raksha bandhan 2025) के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड (rakhi whatsapp video status download) करने और लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

Rakhi Whatsapp Video Status: व्हाट्सएप पर ऐसे भेजें बधाई

  • रक्षाबंधन पर सिर्फ मैसेज या कॉल ही नहीं, बल्कि वीडियो स्टेटस से शुभकामनाएं देना और भी इमोशनल और यादगार बन जाता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी।
  • अपने फोन में Google Play Store ओपन करें और सर्च बार में "Raksha Bandhan 2025 Whatsapp Video" टाइप करें।
  • यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिखाई देंगे।
  • सबसे अच्छी रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • Rakhi Whatsapp Video Status: ऐसे करें डाउनलोड और सेट
  • स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स में "Rakhi" टाइप करें।
  • अब आपके सामने रक्षाबंधन 2025 के लिए ढेर सारे स्पेशल वीडियो स्टेटस आ जाएंगे।
  • अपनी पसंद का वीडियो डाउनलोड करें और उसे सीधे व्हाट्सएप स्टेटस पर सेट कर दें।
  • अगर आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो शेयर बटन से सीधे व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।

Happy Raksha Bandhan Wishes Instagram-Whatsapp: अपनी फोटो से बनाएं स्पेशल वीडियो

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका वीडियो और भी पर्सनल लगे, तो अपने भाई-बहन की फोटो और पुरानी वीडियो क्लिप्स से एक खास रील या वीडियो स्टेटस बना सकते हैं।
  • इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से कोई फोटो-वीडियो एडिटिंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • या फिर Instagram Reels Templates का इस्तेमाल करें।
  • कोई अच्छा रील टेम्पलेट चुनें, फिर उसमें अपनी फोटो और वीडियो अपलोड कर दें।
  • इंस्टाग्राम आपके मीडिया को म्यूजिक के बीट के साथ सिंक कर देगा और आपका स्पेशल रक्षाबंधन वीडियो तैयार हो जाएगा।
  • आप इस वीडियो को एक साथ इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी लगा सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article