Biggest Battery Phone: यदि आपकी भी शिकायत है कि आपके स्मार्टफोन की क्षमता कम है जिससे आपको फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ रहा है तो आपकी यह शिकायत जल्द ही दूर होगी। अब Xiaomi और Honor जैसी कंपनियां बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम कर रही हैं।
एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi एक ऐसे फोन पर काम कर रही है जिसमें 8,500mAh- 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। दावे के मुताबिक इस तरह के फोन में सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी वाली बैटरी मिलेंगी। सबसे खास बात यह है कि बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन की डिजाइन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। फोन अभी की तरह स्लिम ही होंगे।
सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Redmi
टिप्स्टर के मुताबिक रेडमी 9,000mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.5mm ही होगी। इसके अलावा बैटरी की चार्जिंग साइकल पर भी कोई असर नहीं होगा।
यदि यह दावा सच होता है तो रेडमी सबसे बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी, हालांकि मोबाइल कांग्रेस जैसे टेक शो में कई कंपनियों ने 20000mAh तक की बैटरी के साथ भी फोन लॉन्च किए हैं लेकिन ये फोन बाजार में नहीं आए। लीक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी Redmi Turbo 5 Pro को 8,000mAh की बैटरी के साथ पेश करेगी, वहीं Redmi Turbo 4 Pro को 7,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Honor भी लाएगी सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन
एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi की प्रतिद्वंदी कंपनी Honor भी एक बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि Honor, 10,000mAh की बैटरी के साथ फोन को लॉन्च करेगी और इस फोन को Honor Power 2 के नाम से पेश किया जा सकता है। फोन की लॉन्चिंग अगले साल अप्रैल में हो सकती है।
