Redmi Pad Features Leaked: Xiaomi ग्लोबल मार्केट में नए Redmi Pad टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसकी आधिकारिक घोषणा 4 अक्टूबर को होगी। ये रेडमी पैड एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। फिलहाल पैड की लॉन्चिंग को थोड़ा समय है। हालांकि, इससे पहले ही Redmi Pad के फीचर्स और कलर ऑप्शन्स Winfuture.de द्वारा लीक कर दिए गए हैं।
Redmi Pad Leaked Image (Photo- Winfuture.de)
Xiaomi Redmi Pad के लीक्ड फीचर्स
लीक के मुताबिक, Redmi Pad में 90Hz रिफ्रेश रेट और 2000×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 10.61-इंच LCD डिस्प्ले मिलेगा। इस पैड के रियर में 8MP कैमरा मौजूद होगा। इसी तरह सेल्फी के लिए भी यहां 8MP का ही कैमरा मिलेगा।
अपकमिंग रेडमी पैड 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसे 3GB या 4GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। ये एंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI पर चलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Pad में 8000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी। इसमें चार Dolby Atmos सर्टिफाइड स्पीकर्स भी मिलेंगे। ये पैड- ग्रेफाइट ग्रे, मिंट ग्रीन और मूनलाइट सिल्वर वाले तीन कलर ऑप्शन में आएगा।
Xiaomi Redmi Pad की संभावित कीमत
जो स्पेक्स सामने आए हैं उनको ध्यान में रखकर ये उम्मीद की जा रही है कि रेडमी पैड 20,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च हो सकता है। ताकी ये बजट सेंट्रिक कस्टमर्स को टारगेट कर सके। इस कीमत में अगर टैब लॉन्च होता है तो ये Realme Pad, Realme Pad Mini, Honor Pad 8, Samsung Galaxy Tab S6 Lite और Motorola Tab G70 को कड़ी टक्कर देगा।
