टेक एंड गैजेट्स

11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 7, कीमत सिर्फ इतनी

Xiaomi Pad 7 launched in India: Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच की LCD 3K डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट है। टैबलेट में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी है। पावर की बात करें तो टेबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर और 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है।

Image

Xiaomi Pad 7

Xiaomi Pad 7 launched in India: शाओमी ने भारत में अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 7 को लॉन्च कर दिया है। पैड 7 में 12GB रैम वेरिएंट के लिए नैनो-टेक्सचर ग्लास डिस्प्ले मिलता है। Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट मिलता है। चलिए जानते हैं शाओमी पैड 7 की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Xiaomi Pad 7 Price: भारत में कीमत

Xiaomi Pad 7 की कीमत 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 26,999 रुपये, 12GB+256GB वैरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 12GB+256GB वैरिएंट के लिए 31,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं नैन टेक्सचर डिस्प्ले वाले वैरियंट की कीमत 31,999 रुपये है। इन कीमतों में 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। पैड 7 की 13 जनवरी से अमेजन और एमआई डॉट कॉम और रिटेल शॉप से खरीद सकते हैं।

Xiaomi ने टैबलेट के साथ कई नए एक्सेसरीज लॉन्च किए हैं। Xiaomi Pad 7 Focus Keyboard की कीमत 4,999 रुपये है, Xiaomi Pad 7 Cover की कीमत 1,499 रुपये है, Xiaomi Pad 7 Focus Pen की कीमत 5,999 रुपये है और प्रीमियम Xiaomi Pad 7 Pro Focus Keyboard की कीमत 8,999 रुपये है।

Xiaomi Pad 7 Specifications: स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच की LCD 3K डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट है। टैबलेट में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी है। पावर की बात करें तो टेबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर और 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है।

टैबलेट में एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है। इसमें राइटिंग टूल, लाइव सबटाइटल, Xiaomi Creation और जैसे कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 8,850 mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article