टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S25 Ultra की स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है माइक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट

Samsung Galaxy S25 Ultra: पिछले लीक्स के आधार पर, गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में पिछले साल के गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के जैसा ही कैमरा हार्डवेयर होने की उम्मीद है। रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो लेंस, 50 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो लेंस और बेहतर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है।

Image

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग इसी महीने अपने सबसे दमदार कैमरा फोन सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को 22 जनवरी को होने वाले अपने आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की लीक्स सामने आई हैं। लीक्स में दावा किया गया है कि नए गैलेक्सी अल्ट्रा में माइक्रो कैमरा का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरे में क्या होगा बदलाव

टिप्स्टर अहमद क्वैदर की एक्स पोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को बेहतर क्लियरिटी और कम नॉइज के साथ वीडियो कैप्चर करने में मदद मिलेगी। यह पिछले मॉडलों की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है और इससे यूजर्स के पूरे वीडियो रिकॉर्डिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Samsung Galaxy S25 Ultra: संभावित स्पेसिफिकेशन

पिछले लीक्स के आधार पर, गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में पिछले साल के गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के जैसा ही कैमरा हार्डवेयर होने की उम्मीद है। रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो लेंस, 50 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो लेंस और बेहतर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन में माइक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.86 इंच डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,600 निट्स की शानदार पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस किया जा सकता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article