Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max की लॉन्चिंग कंफर्म, डिजाइन-फीचर्स लीक

शाओमी ने कंफर्म कर दिया है कि Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max केो साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC प्रोसेसर मिलेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Xiaomi 17 series की लॉन्चिंग इस महीने के आखिरी में चीन में लॉन्च होने वाली है और कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। लॉन्चिंग से पहले Xiaomi 17 सीरीज के सभी फोन की डिजाइन लीक हुई है और कई फीचर्स भी सामने आए हैं। इस सीरीज के तहत Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi 17 Pro के साथ दो डिस्प्ले मिलेगी जिनमें एक डिस्प्ले बैक पैनल पर होगी।

Xiaomi 17 series

Xiaomi 17 series/Photo- Xiaomi

Xiaomi 17 Series की लॉन्चिंग

Xiaomi 17 series की लॉन्चिंग चीन में 25 सितंबर 2025 को होगी। इस सीरीज के तहत Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग की जानकारी चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए दी है। सभी फोन को HyperOS 3 के साथ पेश किया जाएगा।

End of Feed