Xiaomi 17 की ग्लोबल प्राइस हुई लीक, भारत में इस कीमत में लॉन्च होगी नई स्मार्टफोन सीरीज
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 13, 2026, 04:33 PM IST
Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को चीन के मार्केट में पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब इनकी को लेकर भी बड़ा खुलासा हो गया है। लीक्स की मानें तो इनकी कीमत iPhone 17 के प्राइस ब्रैकेट के करीब हो सकती है।
शॉओमी भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा नई स्मार्टफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी एक बहुत बड़ा नाम है। मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक में शॉओमी के पास अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी अब भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शाओमी बहुत जल्द भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को पेश कर सकती है। भारतीय बाजार में दस्तक देने से पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है।
आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को चीन के मार्केट में पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब इनकी को लेकर भी बड़ा खुलासा हो गया है। लीक्स की मानें तो इनकी कीमत iPhone 17 के प्राइस ब्रैकेट के करीब हो सकती है।
Xiaomi 17 की संभावित कीमत
टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। टिप्स्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X से पोस्ट करके इनकी कीमत की जानाकरी दी। बताया जा रहा है कि Xiaomi 17 की कीमत 80,000 रुपये के करीब हो सकती है। आपको याद दिला दें कि टेक जायंट एप्पल ने iPhone 17 को भारतीय बाजार में 82,900 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं Xiaomi 17 Ultra की कीमत करीब 1,25,000 होगी।
Xiaomi 17 सीरीज की भारतीय बाजार में सैमसंग की अपकमिंग सीरीज Galaxy S26 5G से सीधी टक्कर होगी। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग 25 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज को लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि सैमसंग की इस सीरीज में आने वाला Samsung Galaxy S26 Ultra का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra और Xiaomi 17 Ultra की नेक -टू- नेक टक्कर होने वाली है।
Xiaomi 17 सीरीज में स्टोरेज वेरिएंट
Xiaomi 17 पर मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में फैंस को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है। शॉओमी के इन दोनों ही अपकमिंग स्मार्टफोन्स में 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई जा सकती है।
